Uncategorized

पिता केन्द्रीय मंत्री, मां विधायक और बेटा नशे की लत से मर गया

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कौशल किशोर ने व्यक्त की पीड़ा

मै सांसद हू, मेरी पत्नी विधायक है लेकिन मै अपने बेटे को नशे से नही बचा पाया हू। नशा बेचेने वाला कभी नशे का सेवन नही करता है। मैने कभी नशे का सेवन नही किया मगर मगर मेरा बेटा नशे में ऐसा डूबा कि उसकी मौत हो गई। मेरे चार साल के पौते को नही पता है कि उसके पिता नशे की लत के कारण 2020 में मौत का शिकार हो चुके है। जो सरकारे नशे को बढ़ावा दे रहे है, जो दिल्ली सरकार एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री दे रही है, वो विचार करे?।
ये दर्द है उत्तरप्रदेश के केन्द्रिय मंत्री कौशल किशोर का वो सरकार के भारत नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होने जब नशे की बात आई तो केजरीवार सरकार पर जमकर हमला बोला और कहां कि एक बोतल के साथ एक फ्री बोतल देने वाले नेता युवाओं को बारे में विचार करे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद और राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे आकाश की शराब पीने कारण लीवर खराब होने के कारण 2020 में मौत गई थी। इसकी पत्नी ने इस साल अपना करवा चौथ का उपवास आकाश की फौटो को साक्षी मान कर रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button