पति के शव को प्रेमी के घर दफना कर चार साल तक पुलिस पर ढूंढने का दबाव बनाती रही पत्नी
बेटी के शक और पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, चार साल बाद पुलिस ने कंकाल बरामद कर हत्यारों को हिरासत में लिया

पति-पत्नी बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रहे थे, तभी इनके जीवन में किसी वो की इन्ट्री हो गई। पत्नी अपने प्रेमी के साथ सारी हदे लाँघ चुकी थी। पति को इसकी भनक लगी तो उसने अवैध संबधों से दूर रहने की सलाह दी, मगर पत्नी की आँख पर प्रेमी का सुरमा इस कदर शुमार था कि उसने प्रेमी को छोडऩे की बजाय पति को ही ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। योजना के अनुसार पलंग पर सो रहे पति के सिर पर तंमचे से फायर किया गया। सिर से खून जमीन पर ना बहे इसके लिए पंलग के नीचे बाल्टी रख दी। इस लाश की शिनाख्त नही हो इसके लिए पति के हाथ काट डाला और इसके शव को प्रेमी के घर में ही दफना दिया और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए चार साल तक पुलिस पर पति को ढूंढने का दबाव बना कर प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाती रही। पुलिस की लगातार पड़ताल और बेटी से हुई पूछताछ के बाद जब खुलासा हुआ तो प्रेमी व प्रेमिका को हिरासत में लेकर मृतक का कंकाल बरामद कर लिया गया है।
मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है. सिकरोड गांव का चंद्रवीर चार साल पहले 2018 में संदिग्ध हालात में लापता हो गया था. उसके गुमशुदगी भी लिखी गई थी. लेकिन चार साल तक पुलिस और परिजन उसे तलाशते रहे। इस मामले में क्राईम ब्रांच ने मोर्चा संभाल कर पड़ताल की तो मामला अवैध संबधों के चलते हत्या का सामना आया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तंमचा व कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार चन्द्रवीर की हत्या इसकी पत्नी ने अपने प्रेमी अरुण की साथ मिल की थी और शव को सात फीट नीचे गड्ढा खोद कर गाड़ दिया था। हत्या के बाद मृतक की पत्नी कभी अपने देवर पर हत्या का शक जाहिर करती तो तभी पुलिस पर पति को ढूंढने का दबाव बनाती आ रही थी।
