धर्म बदल लो जीवन के सभी दुख दर्ज दूर हो जाएगे कहने वालों पर प्रकरण दर्ज

रतलाम
जिले के रावटी थाना क्षेत्र में धर्मान्तरण मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ अपराध धारा 5(1) मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। ये गांव के लोगों को बरगला कर कहते थे कि आप ईसाई धर्म अपना लो आपके सभी तरह के कष्ट और बीमारियां दूर हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 4 नवम्बर को मोबाईल दुकान चलाने वाले शिवा पिता चन्द्रशेखर रायकवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टीकमसिंह अमलियार निवासी रावटी और इसकी पत्नी नन्दीबाई अमलियार सहित एक अन्य महिला अपने किराए के मकान में देवीय प्रसाद खिलाकर तथा बाईबल धर्म ग्रन्थ के पाठ पढ़ाकर प्रलोभन देकर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर हमारा धर्म सपंपरिवर्तन करवाने का काम कर रहे है।
बताया जाता है कि रावटी स्थित स्टेशन रोड पर मोहन के मकान में प्रार्थना सभा करवाई जाती है जिससे दु:ख और कष्ट दूर होते है मुझे भी हाथ पैर सिर दर्द होते थे। गत 1 नवम्बर दोपहर करीब 12 बजे मौके पर देखा गया कि 25-30 महिला, 5-7 बच्चे तथा 8-10 पुरूषों के साथ ही टीकमसिंह और इसकी पत्नी नंदीबाई भी मौके पर मौजूद थी।
नन्दीबाई कुर्सी पर बैठी थी और बोल रही थी कि आप ईसाई धर्म अपना लो । आपके सभी कष्ट और बीमारिया दूर हो जाएगी और स्टील केटली में पानी जैसा द्रव्य था जिसे वह देवीय प्रसाद चमत्कारिक पानी बता रही थी और बोल रही थी कि इसका सेवन कर लो तो सिर दर्द और सारी तकलीफे दूर हो जायेगी। यहां शिकायतकर्ता को भीचम्मच से पानी मुझे नन्दीबाई ने दिया जिस पर इसने पानी पीया तो मुझे घबराहट हुई और हल्के चक्कर आ गए तो नन्दीबाई ने प्रार्थना करने का बोला तो एक अन्य महिला वहां प्रार्थना करवा रही थी। टीकमसिंह भी वहीं पर था। मौके पर एक पुस्तक हाथ में लिए थी और अन्य बाईबिल पुस्तके भी पड़ी हुई थी। नन्दीबाई व एक अन्य महिला बार-बार मुझे धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही थी। 
