Uncategorizedक्राइम

दो साल बाद कंकाल के रुप में मिला प्रेमिका का शव, प्रेमी ने किया था दफन

20 साल की खुशबू ने यह सपने में भी नही सोचा था कि वो जिस प्रेमी गौरव के अपना घर और परिवार छोडक़र खुशियों का संसार बसाने का सोच रही है, वही प्रेमी उसे दर्दनाक मौत देकर अपने घर में दफन कर देगा। हत्या के बाद से अपने परिवार सहित फरार होकर गुरुग्राम में आराम की जिन्दगी बसर कर रहे गौरव को पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद दो साल बाद खोज निकाला और इसके घर से खुशबू का शव भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 20 नवंबर 2020 को सिरसागंज थाना क्षेत्र के कीठौथ गांव निवासी भीकम सिंह की बेटी खुशबू घर से गायब हो गई थी। सिंह ने इस मामले में गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से गौरव भी लापता था। पुलिस गौरव और खुशबू को पिछले दो साल से तलाश रही थी।
इधर पुलिस गौरव और खुशबू को तलाश कर रही थी और उधर गौरव खुशबू की हत्या कर अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहा था। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद उसे खोज निकाला तो उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, मगर पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गया और उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने शव बरामद कर गौरव और इसके पिता को हिरासत में लिया है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद डीएनए जांच करवाने के लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button