कि.. दिल अभी भरा नही .. तीन बच्चों की मम्मी की इस जिद पर प्रेमी ने कर दी हत्या
प्रेमी के साथ पूरी रात बिताना चाह रही थी, आरोपित को हिरासत में लिया

तीन बच्चों की मां का पति अपने किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में गांव से बाहर गया था। तभी इसकी पत्नी ने अपने 19 साल के प्रेमी को घर में बुला लिया। तीनों बच्चों को खाना खिलाकर एक कमरे में सुला दिया। महिला ने प्रेमी के साथ छक कर शराब पी, मुर्गा खाया और रात दो बजे तक रंगरेली मनाई। प्रेमी जब रात को तीन बजे उठ कर घर जाने लगा तो महिला ने जिद की और बोली कि सुबह पांच बजे तक मेरे साथ ही रहो। प्रेमी जब जाने की जिद करने लगा तो महिला ने उसके कपड़े फाड़ कर कहां अब कैसा जाएगा ? महिला की इस हरकत को देख प्रेमी ने फावडे से महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर लाश को पड़ोसी के यहां ठिकाने लगाने का प्रयास किया मगर एक ग्रामीण के देख लेने के बाद हत्यारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
खबर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत दमदहा पारा रामपुर से आई है, जहां वारदात के बाद सन्नाटा पसरा पड़ा है। पुलिस की माने तो दमदहा रामपुर में रामायणलाल का परिवार निवास करता है. उसकी पत्नी मानकुंवर और तीन बच्चे हैं. बीते गुरुवार को रामायण दमदहा से किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कटघोरा थाना अंतर्गत लखमी गया हुआ था. तभी बीते शनिवार की रात मानकुंवर ने गांव में ही रहने वाले 19 वर्षीय प्रेमी युवक समारू गोड को अपने घर बुला लिया।
बच्चों को सुला कर इन दिनों ने शराब और कबाब का सेवन करने के बाद अय्याशी की, जब युवक घर जाने की जिद करने लगा तो दोनो के बीच विवाद बड़ा, इसी विवाद के बीच मानकुंवर ने युवक की हाफ पैंट को फाड़ दी और बोली कि अब बता तू घर कैसे जाएगा? महिला का ये रुप देख कर गुस्साए युवक ने घर में रखे फावड़ा से उसके सिर पर
हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
मानकुंवर निर्वस्त्र थी और उसी हालत में युवक घटना को गुमराह करने लाश को गली में घसीटते हुए रामायण के घर के बगल वाले घर पड़ोसी के आंगन में लाश को ठिकाने लगा रहा था. इस दौरान गांव में ही रहने वाले ग्रामीण की नजर पड़ी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची जांच कार्रवाई शुरू की. जहां आरोपी को घेराबंदी कर गांव के पास ही धरदबोचा.
आरोपी समारू गोड ने पुलिस को वारदात वाली रात का पूरा घटनाक्रम बता कर कहां कि और मानकुंवर का पिछले साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया है।
