Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: शशि थरुर भी थर..थर. . .
नामांकन के बाद चुनावी घोषणा पत्र मे देश का नक्शा गलत दिखाया

पार्टी में जान फूंकने के लिए जरुरी माने जाने जा रहे शशि थरुरजी नामांकन भरने के बाद भी थर थर कांप रहे है उनकी टीम ने एक कारनामा कर दिया है, जिसके बाद थरुर ने क्षमा याचना की है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार शशि थरूर नए विवाद में घिर गए हैं. उन्होंने नामांकन के बाद जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था, उसमें भारत के नक्शे में जम्मू और कश्मीर समेत लद्दाख के कुछ हिस्से को नहीं दिखाया गया. वहीँ इस मसले पर बीजेपी ने घेराबंदी शुरू की तो थरूर के कार्यालय ने तुरंत करेक्शन किया और दूसरा नक्शा जारी किया.
मामले में हंगामा होने के बाद थरूर ने बिना शर्त माफी मांगते हुए कहां कि कोई भी जानबूझकर ऐसी गलती नहीं करता है. शशिजी ने गलती के लिए वॉलिंटयर्स की टीम को जिम्मेदार ठहरा है।
