ऐसी बीवी की ऐसी की तैसी: खुद को मृत बता कर प्रेमी संग भागी, हत्या के आरोप में पति जेल में
महिला के मायके वालों ने पति को गिरफ्तार कराया, पुलिस पता कर रही है कि लाश किस महिला की थी

बीवी ने अपने पति से पीछा छुड़ाने और प्रेमी के साथ भागने के लिए साजिश रची। उसने खुद को गायब कर लिया। इसी बीच एक महिला की बिस्तर में लिपटी लाश मिली तो महिला के मायके वालों ने इस लाश की शिनाख्त अपनी बेटी के रुप में करते हुए इसके पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा कर इसे गिरफ्तार करवा दिया। लगभग एक साल जेल में रहने के बाद पति को पता चला कि प्रेमी के साथ गुजरात में गुलछर्रे उड़ा रही इसकी जिन्दा पत्नी इन दिनों अपने मायके में है। पुलिस को जानकारी दी गई। अब पत्नी जेल में है और पति को छोडऩे की तैयारी की जा रही है। मामले के उजागर होने के बाद हर कोई महिला और उसके मायके वाले को कोस रहा है।
मामला कानपुर के चकेरी क्षेत्र का है। जहां बादशाही नाका निवासी मो. गुलाब की 30 वर्षीय पत्नी सीमा उर्फ मन्नी मार्च 2021 में लापता हो गई। इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने पड़ताल शुरु की और इसी दौरान एक महिला का शव बिस्तर में लिपटा हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने मायके वालों से शव की शिनाख्त कराई तो वे बोले कि यह लाश हमारी बेटी की है और इसकी हत्या इसके पति ने ही की है। पुलिस ने इस आरोप पर पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया। इस मामले में पति के परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।
कुछ समय पश्चात मो.गुलाब को जानकारी मिली की उसकी लापता पत्नी अपने प्रेमी के साथ गुजरात में रह रही है और कुछ दिन पहले अपने मायके आई है। यह सूचना उन्नाव और कानपुर पुलिस को दी गई तो पुलिस ने सीमा को उसके मायके से धर दबोचा।
इस पूरे मामले में जब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए तो पुलिस ने कहां कि हम डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। महिला को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है.फोरेंसिक टीम अब लावारिश मिले शव की एक बार फिर नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जिसके लिए उसके डीएनए को जांच के लिए भेजा गया है.

