क्राइम

एसपी ने देह का मुफ्त सुख भोगा तो कालगर्ल इनका मोबाईल चुरा लाई

कालगर्ल का दावा-सरकारी आवासों में लड़किया सप्लाई की जाती थी

बिहार के मधेपुरा जिले मेें एक अजीबों गरीब मामले के आने से आला पुलिस अधिकारियों के होश उडऩे लगे है। यहां एसपी का प्रभार लेने वाले डीएसपी का मोबाईल एक कालगर्ल के पास मिला है। कालगर्ल का कहना है कि मैने साहब के यहां लडक़ी पहुचाई थी, जब साहब ने लडक़ी को मेहनताना नही दिया तो वह बिस्तर पर तकिये के नीचे रखा एसपी साहब का मोबाईल चुरा लाई थी।

महिला दलाल ने सहरसा अंचल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिवदीप लांडे के समक्ष दावा किया कि वह मधेपुरा के डीएसपी (मुख्यालय) अमर कांत चौबे को लडक़ी सप्लाई कर रही थी,इसने बताया कि पुलिस अधिकारी (मधेपुरा डीएसपी) ने एक लडक़ी को एक घंटे के लिए 300 रुपए दिए थे, जिसके बाद उसने उसे चार बार बुलाया, लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया. इससे वह गुस्से में आ गई और उसने बिस्तर के तकिए के नीचे रखे उसका मोबाइल फोन चुरा लिया.
वह मोबाइल फोन सहरसा ले गई और स्विच ऑफ कर दिया. मोबाइल फोन मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार का था. मधेपुरा के एसपी सरकारी छुट्टी पर चले गए और उन्होंने एसपी की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय अमरकांत चौबे को दे दी. इनका सर्विस वाला मोबाईल भी इन्ही के पास था। मोबाईल गुम होने से इसके ट्रेेस होने की कार्रवाई के दौरान पता चला कि मोबाईल कालगर्ल के पास है। इसे थाने बुलाया जाकर पूछताछ हुई तो मामले में उक्त खुलासा हुआ है। अब पुलिस इस फेलें हुए रायते को समटने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button