क्राइम

बाईक पर हाथ रखा तो शिक्षक ने छात्र को पाईप से पीटा

विभाग ने शिक्षक को किया निलंबित, पुलिस भी करेगी कार्रवाई

 

स्कूल में शिक्षक अपनी मोटर साईकिल से आया, दोपहर की छुट्टी के दौरान एक बच्चे ने इसी शिक्षक की बाईक पर हाथ रख दिया जिस पर शिक्षक नाराज हो गया और उसने मासूम बच्चे को कमरे में बंद कर लोहे के पाईप से पीट दिया। मामले की शिकायत होने के बाद विभाग ने शिक्षक को घर बैठा दिया है, वही पुलिस भी इस गुस्सैल शिक्षक पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रनऊपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है. गांव भीमपुरा नंबर 2 का विवेक नगरा स्कूल में छाठवीं का छात्र है. छात्र विवेक के मुताबिक बीते शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे लंच के समय उसका हाथ गलती से विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन शर्मा के बाइक पर रख गया. जिसके बाद शिक्षक ने छात्र को लेकर कथित रूप से विद्यालय के एक कमरे में ले गया और उसका कालर पकड़ कर उसे कमरे में बन्द करते हुए उसकी लोहे के पाईप से पिटाई कर दी। छात्र के चिल्लाने पर अन्य शिक्षकों ने बच्चे को बचाया। मामले की शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुस्सैल शिक्षक को दोषी पाकर निलंबित कर दिया है। वही पुलिस जांच कर शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button