Uncategorized

आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महाराज ने ली समाधी

 

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की अंतिम यात्रा में हुए शामिल मंत्री श्री काश्यप

राज्य सरकार की ओर से दी श्रद्धांजलि

रतलाम  सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने रविवार को पूज्य संत आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की अंतिम यात्रा में शामिल होकर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री का गत रात लगभग ढाई बजे समाधि देहविलय हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री श्री काश्यप को आचार्य श्री की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने के लिए भेजा था। श्री काश्यप विशेष विमान से राजनादगांव पहुंचे और वहां से डोंगरगढ़ पहुंच कर चंद्रगिरी में आचार्य श्री की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए।

त्री श्री काश्यप ने इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आदर्श और शिक्षा पूरे विश्व का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री की मध्यप्रदेश पर बहुत कृपा थीदुनिया भर में उनके अनुयायी महानिर्वाण से दुखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से आचार्य श्री को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button