राजनीति

मोदी के परिवार में आदिवासियों के लिए जगह नही

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का आरोप

  1. रतलाम
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को अपना परिवार कहते है मगर उनके इस परिवार में आदिवासियों के लिए कोई स्थान नही है। मध्यप्रदेश में आदिवासी कल्याण के लिए 3 लाख करोड़ रुपए आवंटित करने का उनका चुनावी वादा आज भी अधूरा है। आदिवासियों पर आए दिन अत्याचार और उनके शोषण की तस्वीरे,  वीडिय़ों आए दिन सोश्ल मीडिया पर वायरल होते आ रहे है। कांग्रेस आदिवासियों के कल्याण के लिए प्रतिबंद्व है और रहेगी।
    यह बात आज रतलाम आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
    उन्होने कहां कि पीएम को घेरते हुए कहां कि मोदीजी ने जो खरगोन और धार में धुव्रीकरण का जहर उगला है, उससे यह निश्चित होता है कि वो डर का व्यापार, विभाजनकारी राजनीति करके आमजन में खौफ पैदा कर रहे है, वो वोट की खेती के लिए दशहत कायम कर रहे है।
    सपरा ने कहां कि 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मोदी सरकार दाहोद-इ्दौर और छोटा उदयपुर धार रेलवे लाईन का काम पूरा करने में विफल रही है। इन रेलवे लाइनों को यूपीए सरकार ने मंजूरी दी थी।बेहतर रेल कनेक्टिविटी मध्यप्रदेश के अपेक्षाकृत अलग-थलग आदिवासी बहुल धार और झाबुआ में समृद्वि लाती लेकिन राज्य और केन्द्र की भाजपा सरकार ने दस साल तक इस मामले को नजर अंदाज किया है।
    बाबा साहब के सीने में छुरा घोपना है
    सपरा ने कहां कि पीएम का दावा रहता है कि कांग्रेस ने बाबा साहब आम्बेडकर जी की पीठ में छुरा घोंपा है, यह आधारहीन और झूठ है। बीजेपी के संासद और उप मुख्यमंत्री आए दिन बोल रहे है कि हमे 400 पार सीटे इसलिए चाहिए कि हमे संविधान बदलना है। अंनत हेगड़े, ज्योति मिर्धा, दिया कुमारी, लल्लूसिंह, अरुण गोविल, धरमपुरी अरविन्द आदि नेताओं ने ताल ठोक के बाबा साहब के संविधान को चुनौती दी है। संविधान बदलना भाजपा का एक छुपा हुआ ऐजेन्डा है, जो सीधे-सीधे बाबा साहब के सीने में छुरा घोपने जैसा है।
    भाजपा का पाकिस्तान प्रेम पुराना है
    चरणसिंह सपरा ने बताया कि कांग्रेस के मनमोहनसिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे मगर कभी पाकिस्तान नही गए। स्व. इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। मगर भाजपा का पाकिस्तान प्रेम आज भी जारी है। मोदी जी ने 2014 में अपने शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को प्रमुख अतिथि के रुप में बुलवाया। फिर वो खुद बगैर बुलाए नवाज शरीफ के यहां आयोजित समारोह में पाकिस्तान पहुच गए। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने लाहौर बस सेवा शुरु की थी और मीनारे पाकिस्तान पर मत्था टेका था। वर्ष 2005 में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने पाकिस्तान जाकर जिन्ना की मजार पर फूल बरसा कर जिन्ना को धर्म निरपेक्ष बताया था।
    जनता के मुद्दे गुम हुए
    श्री सपरा ने कहां कि पीएम मोदी और इनकी पार्टी के नेताओं के भाषणों में जनता के मुद्दे गायब है और सिर्फ धुव्रीकरण की बाते की जा रही है। किसान, दलित, बेरोजगार, किसान और महिला उत्पीडऩ रोकथाम के प्रयासों की बात किसी के भाषण में नही आ रही है और सिर्फ जातिगत मतभेद फैलाने में सभी व्यस्त है।
    पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठोर और प्रवक्ता जोएब आरिफ आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button