क्राइम

पुलिस दारु पीने वालों को पकड़ती रही और चोर सडक़ पर खड़ा ट्रक ले उड़े

रतलाम
इन दिनों हर तरफ की पुलिस आबकारी विभाग के अमले को आराम करने की सलाह देकर सार्वजनिक स्थानों पर देशी शराब पीने वालों की धरपकड़ कर रही है और देशी का आधा भरा हुआ क्वाटर, मूंग दाल का पांच रुपए वाला पैकेट और दस रुपए वाली पानी की बोतल बरामद कर रही है। ऐसी ही कार्रवाई नामली पुलिस भी कर रही है और इसी बीच अज्ञात बदमाश लाखों रुपए कीमत का माल से भरा होकर सडक़ किनारे खड़ा ट्रक चोरी कर ले गए।
बायखेडा थाना फिरोजपुर झिरका जिला नुहँ हरियाणा का ट्रक ड्रायवर ट्रक नम्बर आरजे 49 जी ए 5079 चलाता है और इसी ट्रक से यह बीते सोमवार को इन्दौर से राजस्थान के उदयपुर जिले में वायर कवर भर के जा रहा था।
रतलाम जिले की सीमा से गुजरते हुए यह रात सगभग 8 बजे महू नीमच रोड़ हाईवे रोड़ बडौद चौकी के पास अपना ट्रक खड़ा कर के आरिफ के ढाबे पर भोजन करने चला गया।
खाना खाने के बाद जब चालक वापस लौटा तो मौके से ट्रक गायब पाया गया। आरिफ के ढाबे पर खाना खा रहा था । खाना खाने के बाद जैसे ही खडे ट्रक के स्थान पर पहुंचा तो मेरा ट्रक वहां नही दिखा । इसने आसपास के अन्य ट्रकों के चालकों से पूछताछ की मगर ट्रक का कही पता नही चला। चालक ने यह बात ढाबे वाले को बताई और ढाबे वाले ने इसे नामली थाने का रास्ता बता कर शिकायत दर्ज कराई है।
उधर यूरिया खाद भर के रतलाम से अलीराजपुर जा रहे ट्रक पर माही नदी के समीप स्थित ग्राम माला बीड़ ब्रिज कुछ बदमाशों ने पथराव किया है।
बताया जाता है कि फरियादी बीति रात 8 लेन टोल प्लाजा धामनोद से अलीराजपुर जा रहे थे कि रात लगभग 11 बजे चार बदमाशों ने बीच 8 लेन पर आकर पथराव शुरु कर दिया। इस पथराव से ट्रक के आगे के कांच फूट गए। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक चालक और सहायक को नीचे उतार कर मारपीट शुरु कर दी। इनके साथ मारपीट की जा रही थी और इसी बीच तीन बदमाश और आ गए।
मारपीट और ट्रक चालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर 8 लेन पर गश्त करने वाली गाड़ी आती देख बदमाश मौके से भागने लगे, मगर गश्त करने वाली टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया। गिरफ्त में आए बदमाशों ने अपना नाम नारु और ईश्वर वडख्या बताया है। यही से डायल 112 को सूचना दी गई और पुलिसकर्मी बदमाशों के साथ ही ट्रक चालक और परिचालक को लेकर रावटी अस्पताल पहुचे। एक ट्रक परिचालक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button