पानी के लिए जूतम पैजार शुरु हुई, नगर पालिका के वाटर सप्लाईयर को पीटा

रतलाम
अल्पवर्षा के दौर में शुरु हुआ जलसंकट अब मारपीट तक पहुचने लगा है। रतलाम जिले के अलग अलग हिस्सों से कभी खेतों को पानी पिलाने तो कभी वार्डो के मोहल्लों और कालोनियों आदि में पानी को लेकर होने वाले विवाद पुलिस थानों और चौकियों की चौखट तक पहुच रहे है। शनिवार सुबह जावरा नगर पालिका के वायर सप्लाईयर को एक व्यक्ति ने समय पर पानी नही देने के कारण पीट कर घायल कर दिया है।
मिला जानकारी के अनुसार ताल नाका जावरा में रहने वाला फरियादी नगर पालिका जावरा में वाटर सप्लाई करता है। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे यह वार्ड नम्बर 22 स्थित ऊंटखाना मोहल्ले में पानी सप्लाय कर घर जा रहा था तभी मस्जिद के सामने ऊंटखाना निवासी सोनू पिता गुलाम मेवाती मिला और इससे बोला कि तुमने हमारे मोहल्ले में पानी कम दिया है। इसी बात पर विवाद बढ़ा तो सोनू मेवाती ने नगर पालिका कर्मी को गालिया देना शुरु कर दिया। जब कर्मचारी ने अभद्रता करने से रोका तो सोनू ने इसके साथ मारपीट शुरु कर दी। मामला बढ़ता देख आसपास के अनवर कुरैशी व मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर नगरपालिका कर्मचारी को सोनू से बचाया है। यहां सोनू मेवाती ने चेतावनी दी है कि हमारे मोहल्ले में बराबर पानी सप्लाई नही किया तो जान से खत्म कर दूगा। नपा कर्मी ने अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ थाने पहुच कर शिकायत दर्ज कराई है।
