Product by Red Chilis

स्टेशन से महिला यात्री के पर्स में रखा मोबाईल चोरी हुआ

रतलाम
शहर के राम रहीम नगर में रहने वाली महिला का मोबाईल अज्ञात बदमाश रेल यात्रा के दौरान स्टेशन से चोरी कर ले गया। मामले की शिकायत जीआरपी को की गई।
मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम नगर में रहने वाली अंजुम पति शेख मोहब्बत मंसूरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह डेमू टे्रन से नीमच से रतलाम की यात्रा कर रही थी। रतलाम स्टेशन आने पर यह प्लेटफार्म नम्बर -1 पर बनी लिफ्ट फुट ओवर ब्रीज पर आई । बाद मैने अपना लेडिस पर्स देखा तो उसमे रखा मोबाईल नही था । अंजुम मंसूरी ने अपने मोबाईल की तलाश आसपास की व आसपास के यात्रियो से पूछा मगर मोबाईल नही मिला । महिला यात्री के अनुसार 20000 रुपये का इनका मोबाईल इनके लडके के नाम पर है। जीआरपी ने प्रकरण दर्ज किया है।
इसी तरह खवासा झाबुआ के ग्राम परवाड़ा में रहने वाला बबलू पिता हकरिया अमलियार मंदसौर में मजदूरी करता है। गत 5 नवम्बर को जयपुर सुपरफास्ट टे्रन में सवार होकर उज्जैन से रतलाम आया था। रतलाम में टे्रन से उतरने के बाद वह अपने गांव जाने वाली टे्रन का इंतजार करते हुए 6 नवम्बर की रात लगभग 1.30 बजे प्लेटफार्म नम्बर 4 के समीप बने शिव मंदिर के समीप सो रहा था। सुबह 6 बजे उठा तो इसकी जेब से मोबाईल गायब हो चुका था। 22 हजार रुपए कीमत का मोबाईल चोरी होने की शिकायत जीआरपी को की गई है।

Related Articles

Back to top button