Product by Red Chilis

शादी के आठ माह बाद गर्भवती पत्नी पर हमला कर घर से निकाला

शादी के आठ माह बाद ही गर्भवती पत्नी पर हमला कर पति बोला- तू मुझे पंसद नही है। रतलाम। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के जड़वासा में इसी वर्ष 14 अप्रेल 2026 के ब्याही विवाहिता को इसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल विवाहिता सात माह के गर्भ से इसे जावरा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। – पीडिता का विवाह समाज की रीति रिवाज के साथ 14 अप्रेल को ग्राम जड़वासा निवासी दशरथ पिता कारुलाल सूर्यवंशी के साथ हुआ था। – विवाह के बाद दशरथ को अपनी पत्नी के मोबाइल चलाने पर आपत्ति थी और इसी के चलते कुछ समय पहले से इसी बात को लेकर विवाद भी होने लगे थे। – इधर बीति 5 नवम्बर को पीड़िता अपने मायके से अपने पिता और भाई के साथ ससुराल जड़वासा आई थी,इसी दौरान इसका पति दशरथ आया और अपने ससुर व साले को गालियां देने लगा। जब पीड़िता ने पति को रोकने का प्रयास किया तो वह बोला कि – तू मुझे पंसद नही है,घर से निकल जा। इसके बाद पति ने पीड़िता के साथ मारपीट शुरु कर दी,जिससे यह पेट,कमर आदि हिस्सो से चोटिल हो गई। जमाई का यह रुप देख कर ससुर व साले ने इसे जैसे तैसे रोका तो पति बोला कि इसे वापस ले जाओं,अगर यहां रही तो जान से खत्म कर दूगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति दशरथ के खिलाफ धारा 296 (बी) 351 (3),115(2) बीएन एस में दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button