क्राइम

पति से मिलने गई जेल, वहां ई रिक्शा चलाने वाले से मेल, रोड़ा बनी माँ को ही मार डाला

पति दुष्कर्म के आरोप में जेल गया तो पत्नी अपने मायके आ गई, वह अक्सर जेल में बंद पति से मुलाकात करने जाती रहती थी। इसी मेल मुलाकात के दौरान हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहे एक अन्य आरोपी का भाई भी अपने भाई से मुलाकात के लिए आता रहता था। यही दुष्कमी की पत्नी की आँख हत्यारोपी के ई रिक्शा चलाने वाले भाई से लड़ गई। यह खबर जब महिला की माँ को लगी तो उसने विरोध किया। इस विरोध को बेटी सहन नही कर पाई और उसने प्रेमी के साथ मिल कर अपनी माँ को ही मौत के घाट उतार दिया।
मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक-1 का है. यहां मंगोलपुरी की रहने वाली सुमन की 25 दिसंबर को लाश मिली थी. महिला 12 दिसंबर से ही लापता थी. महिला की बेटी एकता ने मां की गुमशुदगी की तहरीर दी थी. पुलिस महिला की तलाश कर रही थी. जांच के दौरान उन्हें महिला की लाश नोएडा में मिली. जांच में सामने आया कि महिला की बेटी एकता के प्रेमी विक्की उर्फ सतीश निवासी राजीव नगर एक्सटेंशन ने अपने दो साथियों संग मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि वह महिला सुमन की बेटी एकता से शादी करना चाहता था, लेकिन सुमन इसका विरोध कर रही थी. वह चाहती थी कि उसकी बेटी अपने पहले पति के साथ रहे.
पुलिस के मुताबिक, करीब दो साल पहले एकता का पति दुष्कर्म के एक मुकदमे में जेल गया था. इसी जेल में आरोपी विक्की का भाई हत्या के मुकदमे में बंद था. आरोपी विक्की जेल में अपने भाई से मिलने जाता था. एकता अपने पति से मिलने जाती थी. जेल में दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम परवान चढ़ गया. एकता फिर विक्की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. विक्की का एकता के घर आना-जाना हो गया, लेकिन जब यह बात एकता की मां सुमन को पता चली तो वह इसका विरोध करने लगी.
उधर एकता का पति अनिल जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आ गया. सुमन अपनी बेटी एकता को पूर्व पति के साथ भेजना चाहती थी, लेकिन आरोपी विक्की ई रिक्शा चलाता था। एकता से शादी करने का दबाव बना रहा थाय इसका विरोध करने पर विक्की ने सुमन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने नाबालिग कर्मचारी और दोस्त अंकुश के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया.

Related Articles

Back to top button