क्राइम

लिव इन रिलेशनशिप: मिर्जापुर देख कर प्रेमिका का गला काट कर शव जानवरों के लिए कुएं में फेका

उत्तराखंड के काशीपुरा की रहने वाली शादीशुदा महिला को एक फुटबाल खिलाड़ी से प्रेम हो गया और वह पति को छोडक़र प्रेमी खिलाड़ी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। कुछ समय बाद प्रेमी का दिल भर गया और वो दूसरी लडक़ी से शादी की योजना बना कर प्रेमिका को रास्ते से हटाने की तरकीब ढूंढने लगा। इसने मिर्जापुर वेब सीरिज देखी और अपने एक साथी के साथ उस्तरे से प्रेमिका का गला काट कर शव को एक सूखे कुंए में फेंक दिया ताकि जानवर लाश को खा जाए और मृतिका की पहचान समाप्त हो जाए। पुलिस ने शव बरामद कर खोजबीन की और हत्यारों को हिरासत में लेकर कोर्ट के निर्देश पर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर स्थित सूखे तालाब में महिला का शव मिला था, जिस पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराते हुए मामले की जांच शुरु की गई।
महिला की शिनाख्त अंजली उर्फ आकांक्षा के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरु की तो पता चला कि अंजली फुटबाल प्लेयर मोहित सैनी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। यह शादीशुदा थी मगर पति को छोड़ चुकी थी।
इधर मोहित और अंजली साथ-साथ रह रहे थे, इसी बीच मोहित ने दूसरी लडक़ी से विवाह करने की योजना बनाई। यह बात जब अंजली तक पहुची तो उसने विरोध किया, मगर मोहित ने किसी तरह का बहाना बना कर बात को टाल दिया।
जब मोहित को लगने लगा कि अंजली उसके विवाह में रोड़ा बन सकती है, तो उसने अंजली को रास्ते से हटाने की योजना बनाते हुए अपने एक साथी ओमकार को साथ लिया। मोहित ने वेब सीरिज मिर्जापुर देख कर प्रेमिका को रास्ते से हटाने की तरकीब सीखी और बाजार से उस्तरा खरीदा और अंजली को बाहर घुमाने के बहाने एकांत में ले गया। जहां मोहित और ओंमकार ने योजना के अनुसार अंजली का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को एक सुखे कुंए में फेका ताकि जानवर शव को खा जाए और लाश की पहचान मिट जाए।
इधर जांच के बाद पुलिस ने मोहित को हिरासत में लिया तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने मोहित और ओमकार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है।

Related Articles

Back to top button