क्राइम

शर्मनाक: बहू और ससुर का अफेयर, पानी की टंकी में मिली सास की लाश

बेटे की गैर मौजूदगी में ससुर और बहू के बीच प्यार पनप गया। दो साल तक चले इसी अफेयर के चलते दोनो ने सारी हदें पार कर दी। बीते दिनों दोनो आपत्तिजनक स्थित में थे, तभी सास ने नजारा अपनी आँख से देख कर विरोध शुरु किया और पूरा किस्सा अपने बेटें को बताने की हिदायत भी दे डाली। नतीजा ये हुआ कि बहू और ससुर ने सास पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और लाश घर के शौचालय के ऊपर बनी टंकी में डाल कर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
रिश्तों को शर्मनाक करने वाला मामला यूपी के कुशीनगर स्थित जटहा बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का है। जहां रहने वाली 50 वर्षीय गीता देवी बीते दिनों से गायब थी। इसके चौकीदार पति घुरहू यादव ने पुलिस को बताया कि कोई अंजान व्यक्ति उसे बाईक पर बैठाकर ले गया है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इसी बीच घुरह यादव के घर से अजीब सी बदबू आई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शौचालय से जुड़ी टंकी में देखा तो गीतादेवी का शव पड़ा हुआ था। शव के पोस्टमार्टम से सामने आया कि महिला पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। एसपी संतोष मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में बहू गुडिय़ा, पति दीपक और ससुर घुरहू से पूछताछ की तो तीनों के बयानों में भिन्नता नजर आई। पुलिस की सख्ती से गुडिय़ा टूट गई और उसने सच्चाई बता दी।
आरोपितों ने बताया कि सास गीतादेवी हमारे संबधों का लगातार विरोध कर रही थी। जिससे परेशान होकर हमने इसे लकड़ी और ईट से हमला कर मार दिया और शव को टंकी में फेक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर कलयुगी ससुर और बहू को जेल भेजा है।

 

Related Articles

Back to top button