क्राइम

हर दिन पांच लाख रुपए में बिकता है पुलिस थाना

हर दिन पांच लाख रुपए में बिकता है पुलिस थान
उत्तरप्रदेश के कुछ थानों और चौकियों की शर्मनाक करने वाली करतूत सामने आई है। इस थाने में तैनात होने के लिए पुलिसकर्मियों के बीच बोली लगाई जाती है। इस थाने के आगे से हर दिन 1 हजार ट्रक निकलते है और प्रत्येक ट्रक से 500 रुपए की वसूली की जाती है। मामले की लगातार शिकायतों और विधानसभा में उठने के बाद बलिया के नरही थाने पर वाराणसी के एडीजी पीयूष मोर्डिया और आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने पिछले दिनों रेड डाली तो पुलिस का ये खौफनाथ चेहरा सामने आया है।
बताया जाता है कि बलिया में थाने एवं चौकियों की सार्वजनिक बोली लगती है और जबसे ज्यादा बोली लगाने वाले इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों को मलाईदार थानों चौकियों में कोतवाल या चौकी इंचार्ज बनाया जाता है।
विधायक संग्राम सिंह की शिकायत के बाद एडीजी और डीआईजी ने रेड बुधवार-गुरुवार की रात बलिया के नरही थाने और कोरंटाडीह चौकी पर डाली है. इसी तरह भरौली चेकपोस्ट पर भी इन दोनों अधिकारियों ने दबिश डाली. रेड में पता चला कि अकेले कोरंटाडीह चौकी पर तैनात पुलिस प्रतिदिन पांच लाख रुपये की वसूली करती है. इस चौकी के सामने से रोजाना करीब 1000 ट्रक गुजरते हैं और प्रत्येक ट्रक से 500 रुपये वसूला जाता है. इस वसूली को विधिवत डायरी में दर्ज किया जाता है और अगले दिन इस पूरे पांच लाख की रकम की बंदरबांट होती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button