क्राइम
गूगल पर सर्च की मौत और पत्नी और दो बच्चों को सुला दिया मौत की नींद

गूगल पर सर्च की मौत और पत्नी और दो बच्चों को सुला दिया मौत की नीं
हम दो हमारे दो की तर्ज पर सुखी जीवन जी रहे एक परिवार में अब सिर्फ पिता ही बचा है, जो अपनी बीवी और दो बच्चों का हत्यारा है। हत्यारा पति हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में बतौर एनेस्थेटिस्ट का काम करता था.उसने गूगल पर अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को मौत देने के लिए तरीका ढूंढा और फिर इन्हे जहर भरा इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुला दिया। हत्यारे ने खुद को बचाने के लिए इस हत्या को एक्सीडेंट बता दिया, मगर 45 दिन के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए हत्यारे को हिरासत में लिया है। हत्यारे को अस्पताल की नर्स से प्रेम हो गया था, जिसका पत्नी विरोध करती आ रही थी।
मामला तेलंगाना के खम्मम जिले के रघुनाथपालेम मंडल का है। पुलिस के अनुसार इस हाई प्रोफाईल मामले में हुई खोजबीन के बाद तिहरे हत्याकांड का खुलासा हो पाया है। पुलिस के मुताबिक डॉ. प्रवीण की शादी एनकुरु मंडल राम नगर की रहने वाली कुमारी (28) के साथ साल 2019 में हुई थी. उस समय डॉ. प्रवीण हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में बतौर एनेस्थेटिस्ट का काम करता था. इन दोनों की दो बेटियां कृतिका (3) और कृषिका (5) थीं। परिवार सुखमय चल रहा था तभी डॉ. प्रवीण का यहां केरल की रहने वाली अस्पताल की नर्स सोनी फ्रांसिस के संपर्क हो गया और यह परिचय दोस्ती में बदल गया। इस मामले की जानकारी जब डा.प्रवीण की पत्नी को लगी तो उसने विरोध शुरु कर दिया। तभी से प्रवीण इसे रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था।
विगत डेढ़ माह पूर्व प्रवीण ने जहरीला इंजेक्शन देकर पहले पत्नी और दोनो बच्चों की हत्या कर दी, इसके बाद इन्हे कार में लेकर जंगल की तरफ निकल गया और वहां कार को एक पेड़ से टकरा कर इस हत्या को एक्सीडेंट बताने का प्रयास किया। मगर मृतक पत्नी के पिता व अन्य परिजनों ने प्रवीण पर शक जताया तो पुलिस ने जांच शुरु कर मामले की खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रवीण और इसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया गया है।