नौलाईपुरा में कलर कराने पर विवाद, दुकानदारों के बीच लात घूंसे और लोहे के पाईप चले

रतलाम
शहर के व्यस्तम नौलाईपुरा इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुकान में कलर कराने की बात पर हुई मामूली बोलचाल मारपीट पर उतर कर थाना माणकचौक पहुच गई। दोनो पक्षों ने अपनी अलग अलग शिकायते दर्ज कराई है।
नौलाईपुरा में आदिनाथ टे्रवल्स ऐजेन्सी का दफ्तर चलाने वाले व्यापारी अपनी दुकान पर आज सुबह 11 बजे पेंटर से कलर करवा रहा था। इसी बीच इनके पड़ोस में रहने वाले कमल मेहता बोला कि मेरी दुकान पर कलर मत लगाओं। इसी बात को लेकर दोनो में बोलचाल हो गई। इस बोलचाल के चलते कमल अपनी दुकान से कैंची ले आया और लात घूंसे के साथ मारपीट शुरु हो गई। इधर दुकानदार को इनकी पत्नी और बेटी ने बचाया और यह थाने शिकायत करने पहुचे थे।
इसी विवाद के चलते दूसरे दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह नौलाईपुरा में कपड़े की दुकान चलाते है। सोमवार को यह अपनी दुकान में कपड़े जमा रहे थे। इसी दौरान पड़ौसी विरेन्द्र गांधी मेरी दुकान पर कलर करवा रहा था। मैने सिर्फ इतना पूछा कि मेरी दुकान पर कलर क्यू करवा रहे हो तो वीरेन्द्र ने गाली गलौच शुरु कर दी। जब इन्हे गालियां देने से रोका तो वीरेन्द्र ने अपनी दुकान में रखे लोहे के पाईप से मारपीट शुरु कर दी। इस मारपीट में पड़ौसी के सिर और आँख से खून आने लगा। इन्हे भी परिवार के लोगों ने मारपीट से बचाया और थाने में शिकायत करने पहुचे।
