क्राइम

सास की जमाई से मांग-5 लाख लाओं और बेटी को ससुराल ले जाओं

अब तक पति और ससुराल पक्ष अपनी बहू और इसके मायके वालों से रुपए, कार, मकान आदि की मांग दहेज के रुप में किया करते थे, मगर आज एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक सास ने अपने जमाई के सामने शर्त रखी है कि जब तक वो पांच लाख रुपए लाकर नही देगा, तब कर उसकी बेटी ससुराल नही जाएगी। सास पीडि़त पति ने पुलिस की शरण ली है और पुलिस ने मामला पारीवारिक परामर्श केन्द्र में भेज दिया है।
मामला यूपी के जिला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ का है जहां की रहने वाली युवती की शादी आगरा के थाना इरादातनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी. दोनों का विवाह 2022 में धूमधाम से हुआ था. युवक एक प्राइवेट संस्था में नौकरी करता है. दोनों से एक 6 महीने की बच्ची भी है. शादी के 3-4 महीने तक सब कुछ अच्छा चल रहा था. उसके बाद पत्नी मायके चली गई. पति ने जब फोन करके उसे ससुराल वापस आने को कहा तो पत्नी ने मना कर दिया. युवक ने परिवार परामर्श केंद्र में यह भी बताया कि पड़ोसी युवक से पत्नी के अवैध संबंध हैं. वह शादी के बाद भी अक्सर उसी युवक के साथ मायके जाती थी. मना करने पर घर पर बवाल मचाती थी। मामले में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर डॉ. सतीश खीरवार ने बताया कि पति पत्नी दोनों को बुलाया गया था. दोनों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन पत्नी नहीं मानी है. पत्नी ने कहा है कि वह किसी भी सूरत में पति के साथ नहीं जाएगी. दोनों को अगली तारीख दी गई है। उधर सास ने भी दामाद के सामने शर्त रखते हुए कहा कि 5 लाख रुपये लाओ, तभी तुम्हारे साथ अपनी बेटी को भेजेंगे. सास का कहना था कि जब से उनकी बेटी मायके में रह रही है, उस पर 5 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. जब उसके ससुराल वाले ये रकम अदा करेंगे, तभी उसे उनके साथ भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button