क्राइम

सामूहिक विवाह में बाल बच्चों वाले दंपति को आशीर्वाद दे आए सीएम

कन्यादान योजना में बाल बच्चों वाले दंपति को आशीर्वाद दे आए सीए
दिव्यांगों के लिए आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुचे मुख्यमंत्री और सांसद ऐसे शादीशुदा जोड़ों को अंखड सौभाग्य और दूधों नहाओं पूतों फलों का आशीर्वाद दे आए जो पहले से ही शादीशुदा होकर बाल बच्चों के पालक भी है। इस सरकारी समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों को एक-एक लाख रुपए दिए जाना थे। इस मामले की भनक जब विवाह समारोह कराने वाली संस्था को मिली तो उन्होने ऐसे फर्जी जोड़ों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी की है।
मामला  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिव्यांगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन के दौरान उजागर हुआ है। आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिव्यांग लोगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करवाया गया था। संस्था पदाधिकारियों को खबर मिली कि एक लाख रुपए के लोभ में इस समारोह में कुछ ऐसे जोड़े भी शादी के लिए पहुंच गए जो पहले से शादीशुदा थे।
इस समारोह में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और दुर्ग सांसद विजय बघेल भी यहां पहुंचे थे। इसी दौरान पता चला कि शादीशुदा जोड़े भी यहां आ पहुचे है। इतना ही नहीं 27 साल का एक युवक तो पैसों के चक्कर में 45 साल की महिला को लेकर विवाह करने पहुंचा था. ये भी पाया गया कि आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड से भी जोड़े पहुंच गए थे. जबकि, सामूहिक विवाह का आयोजन सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए किया गया था.पुलिस अब इन जोड़ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button