क्राइम

फादर्स डे पर एनिमल बना बाप: 2 साल की बेटी की जान ली

फादर्स डे पर एनिमल बना बाप: 2 साल की बेटी की जान ल
फादर्स डे पर जहां एक और पिता भगवान की तरह पूजे जा रहे है, वही एक पिता ने शैतान बनकर अपनी दो साल की मासूम बेटी को नहर में डूबा कर महज इसलिए मार दिया क्यूकि वह अपने भाई से झगड़ रही थी। इस शैतान पिता ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज की मदद से आरोपित पिता की करतूत का खुलासा करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह सनसनीखेज वारदात मेरठ से 30 किलोमीटर दूर सरधना थाना क्षेत्र के मढियाई गांव की है, यहां के रहने वाले सुलेमान ने अपनी दो साल की बच्ची को इलाके के गंगनहर में फेंक दिया। हैवान पिता सुलेमान ने जुर्म को कुबूल किया है. पुलिस बेटी के शव की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि पूर्व में भी सुलेमान की दो बेटियां संदिग्ध रुप से गायब हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार सुलेमान ने थाने में सूचना दी थी कि उसकी दो साल की बेटी लापता है। पुलिस को जानकारी मिली कि सुलेमान की दो बेटियां पहले भी लापता हो चुकी है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेकर 2 साल की गुम हुई बेटी की सरगर्मी से तलाश हुई और अनेक क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता चला कि सुलेमान अपनी बेटी को लेकर कही जा रहा है।
पुलिस ने सुलेमान को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह पहले तो गुमराह करता रहा, मगर जब सख्ती बरती गई तो उसने कबूल किया कि उसकी बेटी और बेटा आपस में झगड़ा कर रहे थे, यह देख उसे गुस्सा आ गया और उसने बेटी को जान से खत्म करने का फैसला करते हुए गांव के समीप बहने वाली गंग नदी में 2 साल की बेटी को फेक दिया।
सुलेमान के इस कबूलनामे के बाद पुलिस नहर में बच्ची की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button