क्राइम

पोती का कमाल: दादा की तिजोरी से चुराए 90 लाख और 1 लाख दान कर दिए

पोती का कमाल: दादा की तिजोरी से चुराए 90 लाख और 1 लाख दान कर दि
ऊंचे ख्वाब देखकर मौज मस्ती की जिन्दगी बसर करने वाली एक विवाहिता युवती ने मायके आकर समीप ही रहने वाले दादा की तिजारी में हाथ साफ करते हुए 90 लाख रुपए चुरा लिए है। इस कलयुगी पौती ने रुपए चुराने के बाद एक लाख रुपए खाटू श्याम मंदिर में दान कर दिया वही सेंकड हेंड कार खरीद कर मनाली भी हुई। इसने करीब सप्ताह भर में ही चुराए गए 90 लाख में से 7 लाख रुपए अपनी मौज मस्ती में उड़ा दिए। दादा की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पोती और इसके दो चचेरे भाईयों का नाम सामने आया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर अब तक 82 लाख रुपए व कार आदि जप्त किए है।
मामला राजस्थान के भीलवाड़ा क्षेत्र का है। जहां पोती पूजा चौधरी पिछले सप्ताह अपने ससुराल भैसाकुंडल हमीरगढ़ से पीहर हरणी गांव आई थी. उसके पिता के घर के पड़ोस में दादा (पिता के चाचा) बक्षु लाल जाट का मकान है. पूजा को उनके घर में रखे पैसों की जानकारी थी, उसे ये भी पता था कि दादा ने जमीन बेच कर 90 लाख रुपए लिए है, जो तिजोरी में रखे हुए है।
पुलिस के अनुसार बक्षु दादा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ने भैसाकुंडल हमीरगढ़ निवासी पोती पूजा चौधरी (28) पत्नी कैलाश चंद्र चौधरी पर शक जताया. इस पर पुलिस ने पूजा से जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई. उसने बताया कि उसकी दादा के रुपयों पर नजर थी. रात में जब दादा-दादी नींद में थे, तो उसने दादी की कमर में बंधी करधनी से चाबी निकाली. इस चाबी से तिजोरी खोलकर पैसे निकाल लिए है। उसने ये रुपए अपने चचेरे भाइयों सुरेश जाट व नारायण जाट के साथ मिलकर उनके दोस्त हंसराज उर्फ सोनू के भीलवाड़ा स्थित घर में पैसों को छुपा दिया।
इसी चोरी के बाद पूजा को किसी ने बताया कि चोरी किए गए रुपयों में से कुछ रुपया दान कर दिया जाए तो पाप नही लगता है। इस पर पूजा ने एक लाख रुपए का दान खाटू श्याम में मंदिर में कर दिया। करीब डेढ़ लाख रुपए की एक सेंकड हेंड कार खरीदी और मनाली आदि स्थानों पर घूमने चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button