Product by Red Chilis

मंत्री निवास के सामने रंगदारी वसूली के लिए युवक पर हमला किया

रतलाम
शहर के स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र में रंगबाजों के हौसले बुंलद नजर आ रहे है। बीति रात एक युवक से शराब पीने के लिए रुपए मांगे गए और जब वह नही दे पाया तो इसे हमला कर घायल कर दिया। यह वारदात प्रदेश के केबिनेट मंत्री व रतलाम नगर विधायक निवास के सामने घटित हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के डोगरे नगर में रहने वाला युवक 2 नवम्बर की रात लगभग 3 बजे अपनी माताजी को स्टेशन छोड़ कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान केबिनेट मंत्री व नगर विधायक निवास के सामने इसके परिचित पियूष मईड़ा ने इसे आवाज देकर बुलाया। वही पर भावेश व्यास व हितेश व्यास भी मिले और भावेश ने मुझे शराब पीना है कुछ रुपये दे दो। जब युवक ने शराब के लिए रुपए देने से मना किया तो भावेश ने यहां स्थित होटल से कचरे की बाल्टी उठाकर सिर पर मार दी। इसी बीच वहां जयदीप नामक युवक भी पहुचा और बीच बचाव करने लगा तो भावेश ने बेल्ट और बाल्टी से इस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान भावेश ने चाकू दिखा कर भी रंगदारी की मांग की। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो भावेश वहां से भाग खड़ा हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button