Product by Red Chilis

हार्न बजाकर महिला को छेडऩे का आरोप लगाकर युवक पर हमला किया

रतलाम
शहर के सर्वोदय नगर में रहने वाले वाहन चालक के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की है। घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ धारा 126 (2), 296 (बी) 115 (2) 351 (3) व 3 (5) बीएनएस के तहत कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के अंबिका नगर के समीप स्थित सर्वोदय नगर में रहने वाला युवक 30 अक्टूबर की रात लगभग 12.30 बजे स्टेशन से अपने घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए तीन युवकों ने इसे रोकर बोला कि तुम वही हो जो महिला के घर के सामने हार्न बजाते हो और पहले भी तुमने थाने में शिकायत की थी। तुम महिला को छेडऩे के लिए हार्न बजाते हो? इस पर युवक ने कहां कि ऐसा नही है, रास्ते में गाडिय़ा खड़ी रहती है इसलिए उन्हे हटाने के लिए हार्न बजाया था। इतना सुनते ही युवकों ने इसके साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट होते देख आसपास से गुजर रहे लोगो ने बीच बचाव किया और मारपीट करने वालों को वहां से भगाया था। मारपीट में घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button