Product by Red Chilis

रेल परिसर में दो स्थानों से जुआरियों को हिरासत में लिया

रतलाम
जीआरपी सीनियर इंस्टीट्यूट और रेल पटरियों के पास जुआ खेल रहे बदमाशों को हिरासत में लिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी रामपाल इवने को सूचना मिली थी कि सीनियर इंस्टीट्यूट के पीछे कुछ लोग हार जीत का जुंआ खेल रहे है। इस सूचना पर प्रधान आरक्षक महेन्द्र तिवारी व आरपीएफ पोस्ट के उनि सतीश तंवर, उनि.किरण हटीला, उनि.पूजा मीणा, सउनि शैलेन्द्रसिंह, प्र.आर.विकास, आरक्षक योगेश, रामशंकर पाल सीनियर इंस्टीट्यूट के पीछे पहुचे और जुआ खेल रहे बाबू पिता मोहरम अली निवासी हाथीखाना रतलाम, हरीश पिता शिवचरण कुरील निवासी पीएनटी कालोनी, जितेन्द्र मांगीलाल बलाई निवासी भाट पचलाना और राजेन्द्र पिता अर्जुन यादव निवासी डोसीगांव को हिरासत में लेकर इनके कब्जे से 1010 रुपए व जुआं सामग्री बरामद की है। 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपीगण के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इसी तरह जीआरपी के प्रधान आरक्षक महेन्द्र तिवारी को कालोनी गश्त के दौरान सूचना मिली कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय यातायात कर्मशाला के सामने रेल पटरियों के समीप कुछ लोग जुंआ खेल रहे है। इस सूचना पर इस सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम तैयार की गई। इस टीम में प्रधान आरक्षक महेन्द्र तिवारी, आरपीएफ उनि शतीष तंवर, किरण हटिला, पूजा मीणा, सउनि शैलेन्द्र सिंह,प्र.आ.विकास, आर,प्रमोद, आर.योगेश, रामाशंकर पाल ने जुआरी अरबाज पिता अनवर खान निवासी डाट की पुल हसन अली की चाल रतलाम, प्रेमचंद उर्फ बच्चा पिता रामस्वरुप लोधी निवासी मकान न. 10/08 डाट की पुल हसन की चाल, जान थामस पिता लारेस एम्ब्रो निवासी सैलाना यार्ड हनुमान मंदिर के पास व मिक थापा पिता अंनत थापा निवसी अलकापुरी हनुमान मंदिर के पीछे रतलाम को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इन जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ते व 1770 बरामद किए है।

Related Articles

Back to top button