क्राइम

चाकू से हमला कर विधायक सभागृह में छिपा किशोर पुलिस गिरफ्त में आया

रतलाम
बीते रविवार बरवड़ रोड़ स्थित विधायक सभागृह परिसर में दो लडक़ों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान एक लडक़े ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। घायल लडक़े का उपचार मेडिकल कालेज में हुआ और बीति रात पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले लडक़े को हिरासत में लिया है।
ग्राम नानकिया बीड़ हाल मुकाम बरवड़ पर रहने वाला लडक़ा मजदूरी करती है। गत 18 अक्टूबर की रात लगभग 9-30 बजे इसका अन्य लडक़ा निवासी गंगासागर से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते गंगासागर में रहने वाले लडक़े ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, इस हमले में कमर, कमर के नीचे और सिर पर लडक़े को चोट लगी थी। घायल लडक़ा जैसे तैसे भाग कर अपने दोस्त के पास पहुचा और उसके बाद मेडिकल कालेज में इसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमला करने वाले लडक़े के खिलाफ धारा 296(बी),115(2),118(1) बीएनएस में कायमी की थी।
इधर पुलिस चाकू से हमला करने वाले लडक़े की तलाश कर रही थी उसी दौरान सूचना मिली कि एक लडक़ा चाकू लेकर विधायक सभागृह के आसपास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर देखा कि एक लडक़ा वहां बैठा हुआ है और पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा है। पुलिस ने इसे घेराबंदी कर पकड़ा और इसके कब्जे से एक खटकेदार चाकू बरामद किया। इसी लडक़े ने बताया कि इसने बीते दिनों एक अन्य लडक़े को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस लडक़े खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button