सोशल मिडिया इन्फुलेन्सर को घेर कर हमला किया

सोशल मिडिया इन्फुलेन्सर को घेर कर हमला किया
जिले के जावरा स्थित लक्ष्मीबाई रोड़ पर रहने वाले सोशल मिडिया इन्फुलेन्सर को कुछ बदमाशों ने घेर कर हमला कर दिया। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मिडिया इन्फुलेन्सर बीति रात अपने मित्र गौतम, तरुण और विजय पैमाल के साथ चाय पीने के लिए जैन ढाबे पर जा रहा था। इसी दौरान रात 12.30 बजे चूड़ी बाजार निवासी महेन्द्रसिंह चौहान, दिव्य पंडित निवासी लाला गली और अंकित सौंलकी आए और फरियादी को पकड़ लिया। महेन्द्रसिंह चौहान और इसके साथी ने फरियादी के साथ मारपीट करते हुए बोला कि तू बहुच वीडिय़ों डालता है, आज तूझे खत्म कर देगे। इस विवाद के बीच फरियादी के साथियों ने बीच बचाव किया तो बदमाशों ने इनके साथ भी मारपीट शुरु कर दी थी। इसी बीच बदमाशों के तीन अन्य और साथी भी आकर मारपीट करने लगे। फरियादी ने डायल 112 पर फोन लगाया तो बदमाश वहां से भाग गए और जाते जाते बोले कि आज के बाद वीडिय़ों डाले तो जान से खत्म कर देगे।
