मेले से बाईक चोरी, झूले वाला भी गुंडाई पर उतरा

रतलाम
शहर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय मेले में आए दिन विवाद हो रहे है, वही लोगों के वाहनों के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है। बीते दिनों इसी मेले से जहां एक और बजरंग नगर निवासी व्यक्ति की बाईक चोरी हो गई, वही मेला देखने आए युवक के साथ झेले वाले ने मारपीट की है। दोनो मामलों की शिकायत संबधित थाने में दर्ज कराई गई है।
शहर के तेजानगर निवासी वाहन चालक अपनी पत्नी के साथ गत दिवस रात 11.30 बजे मेला देखने के लिए अपने भाई करण राठोर की मोटर साईकल बजाज प्लेटिना क्रमांक एमपी 43 ईएल 6082 से मेला देखने आए थे। इन्होने अपनी मोटर साईकल पोलोग्राउण्ड के सामने खड़ी की थी। यह जब मेला देखकर लौटे तो वहां से बाईक गायब हो चुकी थी। इन्होने आसपास अपनी बाईक को तलाश किया जो नही मिल पाई।
उधर बजरंग नगर में रहकर पिकअप वाहन चलाने वाला बुधवार को रात लगभग 11.45 बजे मेले में घूम कर झूला ग्राउण्ड में झूला झूलने गया था। इसने झूले का टिकिट लिया, और अपनी बारी का इंतजार करने लगा। इसी दौरान इसने देखा कि झूले पर किसी व्यक्ति ने उल्टी कर रखी थी। जब इसने झूला वाले मोचीपुरा निवासी गुलरेज को इसकी जानकारी दी तो गुलरेज उल्टा इसे ही गालियां देने लगा। इसी बीच गुलरेज के दो अन्य साथी भी वहां पहुच गए और इसके साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीडि़त ने अपने साथी के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
