Product by Red Chilis

पोरवाल और पाटीदार चंदा देने में कंजूस होने की बात पर महिलाओं में संग्राम

रतलाम
जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र से अजीब मामला सामने आया है और दो पक्ष धार्मिक आयोजन के नाम पर चंदा देने की बात पर ऐसे भिड़े की मामला थाने तक पहुच गया।
मिली जानकारी के अनुसार चंदा लेन देन की बात पर हुए विवाद के बाद एक पक्ष की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 20 अगस्त को इसके घर पर गांव के रहवासी अर्जुन पटेल(डांगी), ईश्वरलाल पाटीदार, प्रहलाद मुनिया व अन्य आए थे और बोले कि गांव में अखण्ड रामायण बैठाई थी जिसका चंदा हम वसूल कर रहे है। ग्रामीणों की इस बात पर महिला ने उन्हे पचास रुपए चंदे के रुप में दे दिए थे। उसके बाद यही लोग मेरे पड़ोसी मुकेश पिता भंवरलाल डांगी के पास चन्दा लेने के लिए गये तो मुकेश चन्दे के पचास रुपये देने लगा जिस पर अर्जुन पटेल ने मुकेश से बोला की हम सबसे सौ रुपये ले रहै है। तो उसने बोला कि मेरे घऱ के सामने वाली से पचास रुपये क्यो लिये ? तो उन्होने बोला कि इसकी इच्छा से दे रही है तो मुकेश डांगी अर्जुन पटेल से बोला कि सभी को एक समान रखो तो पटेल ने बोला कि इसके भाई अनिल ने सौ रुपये दे दिये ।
इसी बात पर अर्जुन पटेल व चन्दा लेने वाले ने मुकैश से चन्दा नही लिया औऱ बिना चन्दा लिये चल दिये फिर उसके बाद मुकेश डांगी व उसकी पत्नी सोना दोनो मुझे सुना सुना कर बोल रहे थे की पोरवाल और पाटीदार ऐसे ही होते है ये पेसे नही देते है तो मैने मुकेश व उसकी पत्नी सोना से बोला की मैने मेरी श्रद्दा से दे दिये तेरी इच्छा हो तो दे मेरा नाम बार बार क्यो ले रहा है। तो मुकेश डांगी व उसकी पत्नी सोना दोनो मुझे गालिया देने लगे मैने गालिया देने से मना किया तो मुकेश व सोना दोनो मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे । मोके पर मेरे पिता बाबुलाल जी व मेरी माँ प्रेमलता ने बीच बचाव कर छुड़ाया । पुलिस ने उक्त महिला की शिकायत दर्ज की है।
इसी मामले में दूसरे पक्ष की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मेरे घर पर गत दिवस गांव के अर्जुन डांगी पटेल, ईश्वरलाल पाटीदार व गांव के अन्य लोग घर पर आये और बोले की गांव मे रामायण जी बेठाई है जिसका चन्दा लेने के लिए आये है तो मेरे पति मुकेश घर के अन्दर से आये और चन्दे के पचास रुपये दे दिये तभी घर के पड़ोस मे रहने वाली पिंकी चौधरी मुझसे बोली की तु मेरा खार कर रही है मैने पचास रुपये दिये है तो तु भी पचास रुपये ही दे रही है और इसी बात को लेकर पिंकी मुझे गालिया देने लगी मैने गालिया देने से मना किया तो पिंकी बोली की ज्यादा चिल्ला चोट करी तो जान से खत्म कर दुंगी । पुलिस ने इस महिला की शिकायत भी दर्ज की है।

Related Articles

Back to top button