न्यू मेवात ढाबे पर परोसा पाड़े का मटन और युवराज रेस्टोरेंट में पकड़ी शराब की बिक्री

रतलाम
महू नीमच रोड़ स्थित न्यू मेवात ढाबे पर कर्मचारी ने ग्राहक को बकरे की जगह पाड़े का मटन परोसा तो ग्राहक और ढाबा संचालक के बीच विवाद की स्थिति बन गई। उधर थाना स्टेशन रोड़ पुलिस ने बस स्टेण्ड स्थित युवराज रेस्टोरेंट में शराब का अवैध रुप से वितरण करने पर होटल वाले के खिलाफ कार्रवाई की है।
शैरानी पुरा में रहने वाले व्यक्ति ने थाना स्टेशन रोड़ पर शिकायत दर्ज कराई है कि वह 21 अगस्त की रात महू नीमच रोड़ हाईवे स्थित न्यू मेवात ढाबे पर खाना खाने गया था। यहां कर्मचारी ने मुझे प्लेट में पाड़े का मटन परोसा तो मैने गुस्से में आकर पाड़े के मटन से भरी प्लेट फेंक दी थी। इस पर ढाबे का मालिक और इसके कर्मचारी एक मत होकर गालिया देते हुए मारपीट करने लगे। ढाबे के कर्मचारियों ने फरियादी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
इधर पुलिस ने गश्त के दौरान महू रोड़ स्थित बस स्टेण्ड परिसर में बने युवराज रेस्टोरेंट में ग्राहकों को अवैध रुप से शराब बेचने का मामला पाया है। पुलिस ने गश्त के दौरान पाया कि युवराज होटल नीचे ग्राउण्ड फ्लोर पर साईड में बना रखे रेस्टोरेंट में काउंटर पर बैठा मैनेजर लोगों से पैसे लेकर रेस्टोरेंट में शराब पिला रहा है। यहां बैठ कर शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गयें। इसके बाद बाद जाकर होटल/रेस्टोरेंट मैनेजर को पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम योगेन्द्रसिंह पिता मोहनसिंह सिसोदिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम बैरछा थाना बिलपांक जिला रतलाम का होना बताया है।
पुलिस ने यहां काउंटर के नीचे रखी हुई बकार्डी अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,8 पीएम अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,ब्लाईंडर अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,लंदन प्राईड अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,रायल चेलेंजर अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,मेकडावल्स नंबर 01 अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल, मैजिक मुमेंट अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,आईकोनिक अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,इम्पीरियर ब्लु अंग्रेजी शराब की आधी भरी बाँटल,एक बीयर काँच की बोल्ट कंपनी की,केन बियर किंगफिंशर कपंनी की 02,देशी प्लेन शराब के 07 क्वार्टर व टेबल पर चार डिस्पोजल ग्लास आधे भरे बरामद किए है।
