रतलाम में लोन देने वाली कंपनी को मैनेजर ने 14 लाख का चूना लगाया

रतलाम
शहर के राम मंदिर रोड़ स्थित गुलाब मार्केट में लोन देने वाली फर्म श्री श्याम रघुवीर एसोसिएट को इसी कंपनी में काम करने वाले मैनेजर ने 14 लाख रुपए से अधिक की राशि से ठगा है। मामले की शिकायत एसपी को किए जाने के बाद संबधित थाने ने शिकायत दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार रेवाशंकर चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हमारी फर्म श्री श्याम रघुवीर एसोसिएट के नाम से है जो लोगो को लोन देने का काम करती है इसी फर्म में रितेश शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा निवासी ग्राम जाबड़ा तहसील बदनावर जिला धार का कम्पनी मैनेजर है। जिसका कार्य ग्राहको को जो लोन की राशि दी जाती है उस रुपयो की वसुली का काम है।
इसी कार्य के चलते रितेश शर्मा ने 27 अगस्त से 19 सितम्बर तक 14 लाख 7 हजार 705 रुपए वसूल किए और यह राशि कंपनी में जमा कराने की बजाय अपने पास रख लिए थे।
फरियादी के अनुसार वह उक्त कंपनी बाईक बाजार जिसका मै एजेन्ट आनर हूँ । उक्त ऐजेन्सी में रितेश शर्मा द्वारा ग्राहको से बकाया लोन की राशि कंपनी की संबंधित फर्म बैंक में राशि जमा की जाती थी। रितेश शर्मा द्वारा ग्राहकों से हमारी फर्म की बकाया वसुली राशि रु. 14,07,708/- वसुल करके उक्त राशि को हमारी फर्म में व कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा न कराते हुए उक्त राशि हडप करते हुए हमारी फर्म के साथ धोखाधड़ी व अमानत में खमानत करते हुए उक्त राशि का रितेर्श द्वारा उपयोग व उपभोग कर लिया गया है। प्रतिप्रार्थी द्वारा फर्म की बकाया वसुल राशि रु 14,07,708 (जो कि हमारी फर्म के द्वारा संबंधित कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा (ट्रांसफर) की जाना थी। फरियादी ने कई मर्तबा रितेश को राशि कंपनी के खाते में जमा कराने के लिए बोला भी मगर वह राशि जमा कराने को तैयार ही नही है।
