पत्रकार ने खबर छापी तो बिजली कर्मचारी ने घर की लाईट काट दी

रतलाम
बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली और कार्रवाई अक्सर संदेह के घेरे में रहती है और ठेकेदारों की लापरवाही से आए दिन लोगो और पशुओं की जनहानि भी होती आई है। इसी तरह की लापरवाही कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बछड़ोद में हो रही थी और इसी गांव में स्थित मंदिर के पास बिजली के तार लटक रहे थे। इस लापरवाही की खबर एक पत्रकार ने अपने अखबार में छापी तो दूसरे दिन बिजली कंपनी के ठेकेदार ने पत्रकार के घर का बिजली बिल बकाया बता कर लाईट ही काट दी। इस मामले में विवाद हुआ तो पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत दर्ज की है।
ग्राम बछोडिय़ा में रहते हुए किसानी के साथ पत्रकारिता करने वाले युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि
गाँव में स्थित सिद्धश्रवर महादेव मंदिर के पास से 11 हजार के वी. की विघुत लाईट निकल रही है जिसके तार निचे लटक रहे है ओर हरे पेड़ से टच हो रहे है जिस पर कोई जन हानि हो सकती है तो मैंने अखबार में खबर छापी थी। इसके बाद एम.पी.ई.बी. वाले गाँव मे आये ओर मंदिर के पास वाले तार सही कर दिये , ओर एम.पी.ई.बी. के प्रायवेट कर्मचारी धर्मेन्द्र सोंलकी निवासी ग्राम सुजापुर ने मेरे घर की लाईट काट दी।
फरियादी के अनुसार जब लाईट काटी गई तब मैं घर पर नही था मैं घर गया ओर घर से वापस बस स्टेण्ड जाकर धर्मेन्द्र सिह से जाकर पुछा कि मेरे घऱ की लाईट क्यो काट दी तो धर्मेन्द्रसिहं बोला कि तेरा 9,000/- रूपये का बिल बाकी है इसलिये तेरे घऱ की लाईट काटी है। मैने कहा की तुमने मुझे पहले सुचना दी क्या तो धर्मेन्द्रसिहं बस स्टेण्ड पर लोगो के सामने मुझे बोला कि तू बहुत नेता बन रहा है गालिया दी मैने गाली देने से मना किया तो धर्मेन्द्रसिहं ने मुझे चाटा मारा ओर मेरी गर्दन पकडकर झकजोर दिया था।
ठेकेदार के इस हमले के दौरान गाँव के लोग विजयदास , बद्रिलाल, बसन्तसिहं , नागेश्वर सेन, एवं अन्य लोगो ने मेरा बिच बचाव किया तो धर्मेन्द्रसिहं बोला कि आज लोगो ने बचा लिया है आईन्दा मेरे से माथा फोडी करी तो जान से खत्म कर दूगा। पुलिस ने किसान उर्फ पत्रकार की शिकायत पर कायमी की है।
इसी मामले में एमपीईबी में निजी रुप से ठेकेदारी करते हुए मीटर रीडिंग का काम करने वाले कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि मैने एम.पी.ई.बी. के कर्मचारियो के साथ ग्राम बछोडिया गया था और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास लटक रहे तार को सही कराये थे । बाद मे मैं मीटर रींडीग के लिये गाँव मे गया था ग्राम बछोडिया में अर्जुन पिता देवराम कुमावत के मकान का बिजली बिल 9,000/- रूपये बकाया था जिसको हमारे द्वारा सुचना दी गई थी लिखित नोटीस लेने से मना कर दिया था जो आज मेरे द्वारा अर्जुन कुमावत के घर के विघुत बिल बकाया होने से मैनें अर्जुन कुमावत के घर की लाईट काट दी थी और मैं बस स्टेण्ड पर चला गया।
मैं बस स्टेण्ड पर खडा था तभी अर्जुन कुमावत आया और आते ही मुझे गालिया देते हुये मुझे बोला कि तुमने मेरे घर की लाईट क्यो काट दी मैने बोला कि तेरा 9000/- रूपये का बिल बाकी है तुझे कही बार सुचना देने के बाद भी तेने बिल नही भरा है इसी बात को लेकर अर्जुन मेरे साथ झुमा झटकी करने लगा इस मारपीट में मेरे शर्ट की जेब फट गई जिसमे 500 रूपये ओर टेस्टर भी था जो मौके पर गिर गये। पुलिस ने इस कर्मचारी की शिकायत पर किसान उर्फ पत्रकार के खिलाफ कायमी की है।
