क्राइम

काजीपुरा के कालिया से पुलिस ने बरामद की एमडी

रतलाम। शहर के थाना माणकचौक पुलिस ने शहर के काजीपुरा निवासी एक युवक के कब्जे से लगभग 90 हजार की एमडी (ड्रग्स), मोबाईल और मोटर साईकल बरामद की है।
थाना माणकचौक में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक गौरचंद परमार को सूचना मिली थी कि मोटर साईकल पर सवार एक व्यक्ति ड्रग्स सप्लाय करता है। आज भी वह बाईक पर सवार होकर करमदी रोड़ से केसर विहार जाने के रास्ते पर ड्रग्स सप्लाय करेगा। मुखबिर की इस सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमन्त यादव, विशाल सेन, जीवन विश्वकर्मा, महेश मेड़ा आदि ने घेरा बंदी कर केसर विहार जाने वाले रास्ते से पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस को पूछताछ में युवक ने अपना नाम और पता शाहिद उर्फ कालिया पिता साबीर खान निवासी काजी हाउस के पास काजीपुरा बताया है।
शाहिद की तलाशी के दौरान पुलिस को इसके पास से लगभग 9 ग्राम एमडी (कीमत 90 हजार) मादक पदार्थ मिला है। इसके साथ ही 10 हजार रुपए कीमत का मोबाईल, 40 हजार रुपए कीमत की मोटर साईकल भी बरामद की कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button