डोसीगाँव पीएम आवास मल्टी में पति,पत्नी और वो का विवाद, चाकू चले

रतलाम
इन दिनों अवैध कब्जों, हमलों आदि के चलते चर्चा में बनी हुई डोसीगांव स्थित पीएम आवास की मल्टी अब शराबखोरी, मारपीट और चाकूबाजी के लिए चर्चा में आई है। यहां पति पत्नी और सालों के बीच हुए विवाद के चलते जमकर मारपीट और चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पति और पत्नी दोनो ने संबधित थाने में अलग अलग शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार ई ब्लाक पीएम आवास मल्टी डोसीगांव रतलाम में रहने वाली महिला के अनुसार इसकी शादी मनोज पाल से वर्ष 2017 मे हुई जिससे इसे 03 लड़कियां है । गत दिवस 09.30 बजे इसका पति मनोज पाल नशे शराब में आया और गालियां देते हुए बोला कि तुने तीन लड़कियां पैदा कर दी है लडक़ा पैदा नहीं हो रहा । इसी बात को लेकर मारपीट शुरु हो गई। इसी मारपीट के चलते पति मनोज ने इसे घर से धक्का देकर घर से निकाल दिया और बोला कि आज के बाद घर में आई तो जान से खत्म कर दूगा।
इसी मामले में महिला के पति ने पुलिस को दूसरी कहानी बताई और कहां कि यह हम्माली का काम करता है। इसकी शादी निशा से वर्ष 2017 मे हुई जिससे इसे 03 लड़कियां है । गत दिवस जब यह अपने घर पर खाना खा रहा था तभी इसके साले अजय अहिरवार, शनि अहिरवार व विजय अहिरवार आये। इन्हे देखकर पत्नी मुझसे बोली कि मुझे पैसे दो भाई की जमानत करानी है इस पर पति बोला कि अभी पैसे नहीं है। बाद में देखते है, इसी बात के चलते तीनों सालों ने इसके साथ मारपीट शुरु कर दी। तीनो जब इसके साथ लात घुसो से मारपीट कर रहे थे तभी अजय ने किचन में चाकू जैसी चीज लेकर आया और इसके साथ मारपीट करने लगा जिससे मुझे बायी तरफ गर्दन पर चोट लगकर खुन निकलने लता तथा शनि व विजय लात घुसो से मारपीट करने लगे। मारपीट ज्यादा बढ़ी तो परिवार के अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। तीनों साले जाते जाते बोल गए कि अब अगर हमारी बहन के साथ विवाद किया तो निपटा देगे। घायल पति का मेडिकल कालेज में पुलिस ने उपचार कराया है।
