Product by Red Chilis

चलती टे्रन में बदमाश ने व्यापारी पर किया चाकू से हमला

रतलाम
एक युवती के बेंग में रखी पानी की बोतल से बगैर पूछ पानी पीने वाले बदमाश ने एक यात्री पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।
घायल फरियादी रोशन के अनुसार वह कपड़ा गली महू में गोयल वस्त्र भंडार पर काम करता है और हर दिन डेमो र्टेन से राजेन्द्र नगर से महू आता जाता है। गत दिवस यह टे्रन में सवार था इसी दौरान दो लडक़े ट्रैन के गेट पर खड़े थे तथा एक लडक़ी गेट के पास वाली सीट पर बैठी थी और इसका पिट्टू बेंग भी समीप ही रखा था। तभी गेट पर खड़े लडक़े ने जो नशे में लग रहा था उसने लडक़ी के बैग से पानी की बोतल निकालकर पानी पीने लगा तो लडक़ी बोली कि पानी किससे पूछ कर लिया तो वह लडक़ी को अपशब्द बोलने लगा तो इस पर रोशन बोला कि तुमको पानी पीना था तो मांग कर पी लेते तो रोशन का इतना कहना ही हुआ और दोनो बदमाश इसके साथ मारपीट पर उतारु हो गए। एक बदमाश ने अपनी पेंट की जेब से चाकू निकाल कर हमला कर दिया। चाकू के हमले के कारण जब युवक को ज्यादा खून निकलने लगा तो किसी यात्री ने टे्रन की चैन खीच दी। इसी दौरान हरनियाखेड़ी स्टेशन के समीप दोनो बदमाश कूद कर भाग गए। मामले की जानकारी मिलने पर टे्रन का गार्ड आया और पुलिस को सूचना देकर मीनेश हास्पीटल राऊ पहुचा कर उपचार कराया है। जीआरपी इन्दौर ने कायमी की है।

Related Articles

Back to top button