सीआरपीएफ जवान का मोबाईल गर्म हुआ और खाते से कट गए 50 हजार रुपए

रतलाम
केन्द्रीय रिर्जव पुलिस फोर्स ग्रुप सेंटर अजमेर में नौकरी करते हुए रतलाम के तिरुपति नगर में रहने वाले जवान के खाते से 50 हजार रुपए की खाते से निकालकर सायबर ठगी है। मामले की सूचना संबधित थाने को दी गई है।
फरियादी के अनुसार अजमेर से छुट्टी पर अपने घर तिरुपति नगर आए थे। इसी दौरान यहां इनका मोबाईल बजे के मध्य मेरा फोन अत्यधिक गर्म हो रहा था जिस कारण इनके द्वारा यूट्यूब पर फोन को ओवरहीट होने से बचाने का उपाय खोजा उसी अनुसार इनके द्वारा फोन में पूर्व से इन्स्टाल्ड एप्लीकेशन्स की परमिशन ऑफ की और ऑटो अपटेड को भी ऑफ कर दिया । इसके बाद मोबाईल स्वत: ही स्विच ऑफ हो गया और फिर गूगल अपडेट होना शुरू हो गया। कुछ देर बाद उक्त फोन स्वत: पूरा रिसेट हो गया, पूरा फोन रिसेट हो जाने पर इनके द्वारा सबसे पहले मैंने फोन में योनो एप्लीकेशन डाउनलोड की और बैंकिंग यूजर आईडी पासवर्ड से लागिन किया तो देखा कि इनके भारतीय स्टेट बैंक शाखा कस्तुरबा नगर रतलाम के मेरे खाते से जमा पूरी धनराशि शून्य हो गई।
इन्होने जब ट्रांसेक्शन चेक करके देखा तो उसमें दो अनजान ट्रांसेक्शन दिखे जिसमें पहला ट्रांसेक्शन 50.000/-पचास हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से किसी रहाना को पेमेंट हुआ और उसके बाद एक दूसरा ट्रांसेक्शन राशि 4,957/- चार हजार नौ सौ सत्तावन रूपये वह भी यूपीआई के माध्यम से सूरज के नाम पर भुगतान हुआ। उक्त दोनो ट्रांसेक्शन के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखा देकर इनके बैंक खाते से धनराशि कुल 54957/- रूपये निकाल ली गई हैं जिसकी शिकायत सायबर मेरे द्वारा नेशनल हेल्पलाईन 1930 पर दर्ज करवा दी गई हैं ।
