Product by Red Chilis

ये इश्क नही आंसा: एसडीएम कोर्ट के बाहर 8 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

रतलाम
शनिवार को एसडीएम कार्यालय (ग्रामीण) के अंदर और बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग 8 घंटे तक चलता रहा। मामला ग्रामीण क्षेत्र की युवती और रतलाम शहर के एक युवक के प्रेम विवाह से जुड़ा था। एक तरफ के पक्ष से जुड़े लोग युवती को अपने साथ ले जाना चाहते थे, वही युवक को पुलिस की सुरक्षा में रखा गया था। सुबह से लेकर शाम तक चले इस मामले की पटाक्षेप यह हुआ कि युवती ने अपने बयान में युवक के साथ रहने का निर्णय सुनाया। इधर युवती के इस फैसले के बाद इसके परिजनों ने भी सारे रिश्ते नाते तोडऩे का फरमान सुनाकर युवती से लिखित में भी आज के बाद परिवार से किसी भी तरह के संबध नही रखने ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती का परिचय उस समय जब हुआ था तब ये कक्षा 9 वी में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। यह परिचय बढ़ता गया और दोनो शहर के बाहर महानगर में भी पढ़ाई के दौरान मुलाकात करते रहे। युवती की आयु युवक से अधिक बताई जाती है।
इन दोनो की मुलाकात के बाद जब बात शादी तक पहुची तो युवती के परिजनों ने विरोध प्रकट किया था। इसके बाद दोनो ने घर छोडक़र इन्दौर में विवाह कर लिया।
इस मामले की सूचना युवती के परिजनों को मिली तो उन्होने विरोध शुरु किया। वही युवती ने युवक के साथ ही रहना तय किया था। मामला थाने तक पहुचा तो पुलिस ने भी नए कानून के तहत अपनी खानापूर्ति शुरु कर एसडीएम के समक्ष इन्हे प्रस्तुत कर दिया। यहा युवती ने युवक के साथ रहने का निर्णय सुनाया तो युवती के परिजन भडक़ गए और उन्होने युवती से सभी तरह के संबध तोडऩे का फैसला सुना दिया।
युवती के परिजनों का आरोप है कि वह कल से युवक के कहने में आकर अपना हक मांगने आ जाएगी। ऐसे में प्रशासन युवती से ये लिखित में ले कि इसका हम पर हमारी किसी भी संपत्ति पर किसी तरह का अधिकार नही रहेगा। कुछ समय बाद युवती ने यह भी लिख कर परिजनों तक पहुचा दिया और सुबह 10 बजे से शुरु हुआ यह घटनाक्रम शाम छह बजे समाप्त हुआ। इस दौरान दो थानों की पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अमला व्यस्त रहा।

Related Articles

Back to top button