Product by Red Chilis

मेडिकल कालेज के छात्र के साथ 1 लाख की आँन लाईन ठगी

रतलाम
शहर के अष्ट विनायक रेसींडेसी राजबाग कालोनी में रहने वाले मेडिकल स्टूडेंट के साथ क्रेडिट कार्ड के नाम पर 1 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त पते पर रहने वाले हिमांशु पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह एमजीएम मेडिकल कालेज में फिजियों थैरेपी पीजी फायनल ईयर के छात्र है और वर्तमान में रतलाम में रहते है।
हिमांशु ने कुछ माह पहले सामान खरीदने के लिए फिल्प कार्ड एक्सीस बैंक क्रेडिट आँन लाईन लिया था। क्रेडिट कार्ड में 1 लाख 57 हजार रुपए की लिमिट थी। गत 17 जुलाई को इनके मोबाईल पर एक्सिस बैंक के किसी कर्मचारी का फोन आया और उसने बताया कि क्रेडिट कार्ड से रिवोर्ट पांईट से कैश या फिर बाउचर्स में कन्वर्ड करना है। इस सूचना आने के बाद हिमांशु ने एक्सिस बैक फिलिप कार्ड की वैबसाईड पर जाकर डिटेल भरी और ओटीपी डालते ही इसके खाते से 1 लाख 9 हजार 999 रुपए कट गए।
हिमांशु की शिकायत पर पुलिस ने मोबाईल नम्बर धारक ९५५४२८३८०७ और ९५१९२३०७८४ के खिलाफ धारा 318 (4),319 (2) बीएनएस के तहत कायमी की है।
इसी तरह अलकापुरी में रहते हुए जिला न्यायालय में नौकरी करने वाली महिला कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह फोन पे चलाती है। गत 23 जुलाई को सुबह अचानक इनके मोबाईल का नेटवर्क बंद हो गया। मोबाईल बंद होने पर इन्होने 24 जुलाई को एयरटेल कंपनी के दफ्तर जाकर समस्या बताई तो उन्होने दस्तावेज लेकर एक दो दिन में मोबाईल शुरु होने की बात कही थी।
एक दो दिन के बाद इन्हे जब रुपयों की जरुरत पड़ी तो इन्होने मोबाईल चेक किया तो पता चला कि फोन पे के माध्यम से इनके खाते से 5000-5000 रुपए कुल 20 हजार रुपए अलग अलग यूटीआर के माध्यम से ट्रांजेक्शन हुए है।
इसी तरह इनके पति अंतिम पाठक के खाते से भी 4 अप्रेल 2026 को 50 हजार रुपए किसी अज्ञात समीर हुसैन नामक व्यक्ति ने निकाले थे।

Related Articles

Back to top button