टे्रन में नींद की झपकी लगते ही यात्रियों का लाखों का सामान चोरी हुआ

रतलाम
भोपाल, उज्जैन और रतलाम की तरफ आने और जाने वाली टे्रनों में सक्रिय चोर गिरोह आरक्षित कोचों में सवार होकर धडल्ले से चोरियां कर रहे है। ये चोर यात्रियों के सोते समय इनका सामान पार करते है। बीते दिनों रतलाम, भोपाल और उज्जैन की तरफ आने और जाने वाली टे्रनों में सवार यात्रियों ने लाखों का सामान गंवाया है।
अजमेर से भोपाल की यात्रा करने वाली अर्चना शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह जयपुर भोपाल टे्रन के कोच-3 की सीट नम्बर 14 पर यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान टे्रन जब सुबह 5 बजे रतलाम पहुची तो अर्चना शर्मा का बेंग गायब हो चुका था। बेंग में मोबाईल, नकदी 4 हजार रुपए और पूजन सामग्री रखी हुई थी। पुलिस ने शिकायत पर कायमी की है।
स्टेशन रोड़ नागदा गली मंदसौर की रहने वाली अलका उदिलावल ने भी अपना पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है कि यह भोपाल से उज्जैन की ात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान इन्होने सोते समय पर्स अपने सिरहाने रखा था। मक्सी स्टेशन आने के पांच मिनिट पहले इनकी नींद खुली तो देखा की सिर के नीचे से पर्स गायब था। पर्स में 26 हजार कीमत वाला मोबाईल, चार्जर, पावर बेंक 4 हजार रुपए नकदी रखे हुए थे।
नानपार्क भाटियाला उत्तम नगर दिल्ली निवासी परमजीत पिता गोविन्दसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह अपने परिवार के साथ गोडवाना एक्सप्रेस टे्रन से हजरत निजामुद्दीन से नागपुर के लिए यात्रा कर रहे थे। इस दौरान भोपाल आने पर इनकी बेटी सोई थी जो रात 2.30 बजे इनकी नींद खुली तो सीट पर इनके पास रखा हुआ पर्स गायब हो चुका था। पर्स में स्मार्ट वाँच (कीमत 6 हजार रुपए) 10 ग्राम वाली सोने की चूडिय़ा (कीमत 50 हजार), सोने की 40 ग्राम वजनी चेन (कीमच 2 लाख रुपए) मोबाईल सहित कुल कीमत 3 लाख 28 हजार रुपए का रखा हुआ था, अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है।
