Product by Red Chilis

कलेक्ट्रेट के चार दर्जन कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का लाभ

रतलाम। कलेक्टर मिशासिंह ने कलेक्टर कार्यालय के अधीन कार्य करने वाले चार दर्जन कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। यहां सहायक वर्ग-3 के कर्मचारियों को सहायक वर्ग-दो के रुप में प्रमोशन मिला है। वही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का जमादार का दर्जा दिया गया है।
बुधवार शाम जारी आदेश में कलेक्टर श्रीमती मिशासिंह ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर 38 कर्मचारियों को सहायक वर्ग-3 से सहायक वर्ग-3 के रुप में पदोन्नति दी है। इन कर्मचारियों में क्रमश: मांगीलाल खराड़ी, मेताबसिंह कनेल, ईश्वरलाल खराड़ी, दशरथ कतिजा, अनिल सोनी(जिला नाजीर)अजय ओहरी, सुश्री लीना वर्मा, जितेन्द्र गरवाल, दशरथ कटारिया, ओमप्रकाश चौहान, श्यामलाल वर्मा, देवेन्द्र बैरवा, रचना बेण्डवाल, धमेन्द्र राठोर, अंजली खाण्डेकर, श्रीमती भारती ललवानी, श्रीमती मीना बैरागी, नरेद्र चौहान, शोयब खान, मुकेश काठी, अनिल भार्गव, मनीष माथुर, संतोष कुट्टी, अमित भट्ट, हितेश राठोर, अमित चौरडिय़ा, सुश्री रुचिका भाटी, सुश्री अमृतासागर चौरसिया, रवि अवाना, अंकिता व्यास, त्रिलोकसिंह कुश्वाह, गोपाल प्रजापति, कुलदीप राव दवेकर, ओमप्रकाश बैरागी, श्रीमती श्वेता बिल्लोरे और देवांश योगी शामिल है।
इसी तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में श्रीमती कारीबाई डामर, मदनलाल माल, तीजाबाई सोंलकी, कैलाशचन्द्र मकवाना, राधेश्याम मालाकार, हेमराज भोई, लोकेन्द्रसिंह सांकला, तेज कुंवर चौहान, भेरुसिंह और नरेन्द्रसिंह पंवार को जमादार के रुप में पदोन्नत किया गया है।

Related Articles

Back to top button