अखबार के संपादक को पिस्तौल अड़ा कर बोला- 35 लाख भूल जा

रतलाम
प्रदेश के एक अखबार से जुड़े सह संपादक को बीते दिनों कुछ बदमाशों ने रिवाल्वर अड़ा कर चेतावनी दी है कि तुम जिससे 35 लाख रुपए मांगते हो, उसे भूल जाना वरना ठीक नही होगा।
मिली जानकारी केअनुसार इन्दौर में मध्यप्रदेश समाचार टाईम्स अखबार के सह संपादक और लिंबोदी गेट कालोनी इन्दौर मे रहने वाले शैलेन्द्र उर्फ पिंटू पिता संतोष शर्मा के बीच 35 लाख रुपए लेन देन का विवाद कुछ समय से चल रहा है।
पत्रकार को 19 जून की शाम शैलेन्द्र शर्मा ने स्वस्तिक नगर तिराहा, रंजीत हनुमान रोड पर बातचीत करने व पैसे देने बुलाया था। जब पत्रकार वहां पहुचा और मैं वहां पर अपनी मोटर साईकिल खड़ी कर शैलेन्द्र का इंतजार कर रहा था तभी एक सफेद रंग की स्कूटी जैसे बिना नंबर दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति चेहरे पर रुमाल बांधकर आए और पत्रकार के सामने पिस्तौल जैसी चीज अडाकर मुझे डराने का प्रयास करने लगे। बदमाशों ने पत्रकार को चेतावनी दी है कि शैलेन्द्र शर्मा से रुपये मत मांगना। घटना के समय मैं काफी डर गया था।
पत्रकार ने छत्रीपुरा पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद मुझे विश्वास है कि शैलेन्द्र शर्मा मुझे पैसे नहीं देना चाहता है इसलिये उसके द्वारा उन दोनों व्यक्तियों के माध्यम से पिस्तौल जैसे चीज दिखाकर मुझ पर दबाव बनाने की नीयत से ये घटना कारित करवायी गयी है।
पत्रकार के अनुसार इसके पूर्व 14 जून की रात को भी यही दोनो बदमाश आए थे पत्रकार की कार में बेठे इनके मित्र मोहन जाट पर चाकू फेंक कर भाग गए थे। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
