सैलाना विधायक विकास की बजाय अवैध वसूली में लगे, सैकड़ों वाहन मालिकों ने लगाए गंभीर आरोप

रतलाम
बंगाली और झोलाछाप चिकित्सकों, कपास और खाद व्यापारियों से अवैध वसूली के आरोपों से घिरे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर अवैध वसूली के आरोपों के घेरे में आए है बीते दिनों से सैलाना क्षेत्र में डम्पर, ट्रक, टे्रक्टर आदि पर कार्रवाई कराने के बाद मंगलवार को वाहन चालकों ने मोर्चा खोलते हुए जिला और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और डोडियार पर कार्रवाई की मांग की है।
ट्रक, डम्पर, टे्रक्टर आदि वाहन मालिकों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि ये सभी शिवगढ़, बाजना, सैलाना, रतलाम में अपना अपना बिल्डिंग मटेरियल आदि का काम करते है। इनके वाहनों के माध्यम से खदान से मुर्रम, गिट्टी, रेत, बालुरेत, डस्ट चूरी आदि को खदान से भरकर सैलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्राप्त हुए आर्डर अनुसार सप्लाय किया जाता है। ये काम सभी लोग कई सालों से करते आ रहे है।
वाहन मालिकों के अनुसार कमलेश्वर डोडियार सैलाना का विधायक है और निरन्तर हम सभी को परेशान कर अपने पद का दुरुपयोग करते आ रहा है। जब भी हमारे वाहन इसकी विधानसभा क्षेत्र से गुजरते है तो ये उन्हे अनावश्यक एव अवैधानिक रुप से रोककर अवैध वसूली के तौर पर रुपए की मांग की जाती है।
वाहन मालिकों के अनुसार विधायक की मांग है कि यदि वाहन यहां से निकालनना है तो प्रतिवर्ष के मान से 50 हजार रुपए जमा कराओं, फिर कोई वाहन नही रोका जाएगा। यदि हमारी मांग नही मानी गई तो वाहन जप्त कराते हुए झूठे केस में फंसवा दूगा।
वाहन स्वामियों के अनुसार 10 मई को हमारे साथी का डम्पर रोका जाकर विधायक ने अपना वाहन इसके आगे लगा दिया। यहां विधायक के किसी दलाल ने मध्यस्थ बन कर अनुचित राशि की मांग की गई। रुपयों की इस मांग की काँल रिकार्डिग भी है। यहां खनिज अधिकारी को भी बुलाया गया और सेंटलमेंट किया गया।
इसी प्रकार 1 जून 2026 को सुबह अक अन्य डम्पर को रोका गया और फिर वही वसूली की मांग की गई। 1 जून को ही रात में खाली वाहन को रोका जाकर झूठा प्रकरण बनवाने की धमकी दी गई। 21 जून को भी पुन: एक वाहन शिवगढ़ में रोका और विधायक ने अपना वाहन आगे लगा दिया। यहां भी अवैध अनुचित राशि की मांग की गई है। जब वाहन स्वामी ने इनकी मांग पूरी नही की तो खनिज अधिकारी को बुलाकर झूठा प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास किया और वाहन जप्त कराया गया है।
वाहन स्वामियों ने जिला और पुलिस प्रशासन को बताया विधायक कमलेश्वर अपने पद का दुरुपयोग कर सभी से अनुचित धनराशि की मांग कर परेशान कर रहा है। हमारे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर विधायक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
