क्राइम

लालच में आकर 10 लाख की ठगी का शिकार हुआ रतलाम का व्यापारी

रतलाम
अपनी दुकान में हरियाणा से सामान लाने वाले एक व्यापारी को सस्ते दाम में सामान देने का लालच देकर कुछ ठगों ने रतलाम के व्यापारी के दस लाख रुपए ठग लिए है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहर के लक्कड़पीठा क्षेत्र में प्लाईवुड का व्यापार करने वाला व्यापारी यमुनानगर (हरियाणा) से प्लायवुड आदि की खरीदी वर्षो से कर रहा है। बीती 29 मई को रतलाम के इसी व्यापारी के पास मोबाईल पर फोन आता है कि मै आर.के. फर्म से राजेश जैन बोल रहा हूँ । रतलाम में कई बडे व्यापारियो के साथ काम करता हूँ, आपको प्लायवुड खरीदना हो तो आप मुझे बता देना , तो मैने बोला कि मै, यमुना नगर (हरियाणा) से प्लायवुड खरीदता हूँ , तो वह व्यक्ति बोला कि मै यमुना नगर से आपको सस्ते दाम में दिलवा दूंगा और अगर आप आधा पैमेन्ट एडवांस मे करोगे तो मे आपको बाजार भाव से काफी कम भाव में सामान दे दूंगा। इसके बाद राजेश जैन नामक इस व्यक्ति के लगातार फोन आते रहे। इधर रतलाम का व्यापारी कथित राजेश जैन की बातों में आ गया और व्यापार की डील भी होने लगी।
इसी बातचीत और सौदेबाजी के बीच राजेश जैन ने फिर रतलाम के इसी व्यापारी को मोबाईल पर फोन लगा कर कहा कि आप आधा पेमेन्ट मुझे मेरे साथी को अर्जुन हार्डवेअर लक्कङपीठा रतलाम पर दे देना मेरा आदमी वही खडा है जिसका उसको पैमेन्ट कर दो बाकी का पैमेन्ट आप माल आये उसके बाद कर देना तो इस बात पर रतलाम के व्यापारी ने उक्त व्यक्ति के कहे अनुसार 30 मई को दोपहर 3.30 बजे 10,75,000 रुपए राजेश जैन के बताए आदमी क अर्जुन हार्डवेयर के मालीक अर्जुन विजयवर्गीय के सामने दे दिए। रुपए लेने आया व्यक्ति बिना नम्बर की स्कुटी से वंहा से चला गया ।
कुछ देर बाद रतलाम के व्यापारी ने कथित राजेश जैन को यह बताने के ळिए मोबाईल लगाया कि आपके आदमी को रुपए दे दिए है और माल कब तक आएगा तो पता चला कि राजेश जैन के मोबाईल बंद है। इसने राजेश जैन, रुपए लेने वाले व्यक्ति सहित इस डील में शामिल सभी लोगों को मोबाईल लगाए, मगर सभी के मोबाईल बंद आ रहे है। पहले व्यापारी ने अपने स्तर से रुपए ले जाने वाले व्यक्ति की जगह जगह तलाश की और जब कोई नही मिला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब बाकि का काम सुरक्षा कवचों के सहारा लेकर पुलिस करेगी।
गौरतलब है कि लालच में आकर ठगी का शिकार होना आज के समय की एक बेहद गंभीर और आम समस्या बन चुकी है, जिसमें बड़े-बड़े व्यापारी और आम लोग अपने जीवन भर की कमाई मिनटों में गंवा देते हैं। हाल ही के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां व्यापारियों को कम समय में मोटा मुनाफा, सस्ता माल, नकली शेयर ट्रेडिंग या जादुई तरीके से पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की चपत लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button