सिर पर चढ़ा कर्ज उतारने के लिए खातेधारी ने डाकघर से 7 लाख चुराए

रतलाम शहर के प्रमुख सैलाना रोड़ चौराहे से जुड़े होकर व्यस्तम इलाके में स्थित मुख्य डाकघर में हुई 7 लाख रुपए की चोरी का रतलाम पुलिस ने त्वरित प्रयासों से 72 घंटों में ही पटाक्षेप कर दिया है। चोरी का मास्टर मांईड आरोपी इसी डाकघर का खाताधारी है। यह अपने सिर चढ़े कर्ज से परेशान था और इसने इस कर्ज से मुक्ति पाने के लिए बड़ी ही चालाकी से डाकघर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चुराए गए रुपए अपनी बहन और पत्नी को दिए थे। पुलिस ने रुपए सहित आरोपितों को हिरासत में लिया है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात में डाकघर की तिजोरियों में रखी नगदी 704339 रुपए सात लाख चार हज़ार तीन सौ उनचालीस मात्र) चोरी हुए थे।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना स्थल का वैज्ञानिक पद्धति से निरीक्षण कर घटना स्थल के सीसीटीवी फुटैज चैक किए गए, जिसमें घटना की रात को अज्ञात चोर इलैक्ट्रिक कटर से डाकघर के ताले काटकर कोषालय में रखी तिजोरियों से चोरी करता हुआ पाया गया। घटना स्थल पर अज्ञात चोर द्वारा प्रयोग की गई लोहे की सब्बल भी मिली जिसे जब्ती में लिया गया। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटैज, अज्ञात चोर के फुटप्रिंट व अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस टीम द्वारा उसके डाकघर आने एवं जाने के रूट को ट्रैक किया।
सायबर टीम के द्वारा घटना स्थल से सायबर संबंधी तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए। मुखबीर सुचना के आधार पर अज्ञात चोर ग्राम बिनोली का होना पाया गया जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम के द्वारा ग्राम बिनोली में रात भर डेरा डालकर घेराबंदी की गई।
संदेही अमृत सिंह सोलंकी पिता विक्रम सिंह सोलंकी ग्राम बिनोली, थाना रिंगनोंद रतलाम को पकड़ा। संदेही अमृतसिंह सोलंकी ने पुलिस पूछताछ के दौरान डाकघर में चोरी की जाना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया की मुझ पर काफी कर्ज होने से पैसो की जरूरत पडने से डाकघर में चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस मामले में अमृत सिंह पिता विक्रम सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम, पपीता पिता विक्रम सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम (आरोपी अमृत की बहन) और अनिता पति अमृत सिंह सोलंकी जाति राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिनौली थाना रिंगनोद जिला रतलाम (अमृत की पत्नि) को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का स्वयं का डाकघर में सैविंग खाता था जिससे आरोपी को डाकघर की जानकारी थी । आरोपी नें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से एक बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक कटर (ग्लाईंडर) आर्डर किया।
महत्वपुर्ण भुमिका- डाकघर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करने में निरीक्षक स्वराज डाबी, निरी अय्यूब खान, निरी अमित कोरी, निरीक्षक सतेन्द्र रघुवंशी, उनि अमित शर्मा, उनि रेडियो राजा तिवारी, प्रआर दिलीप रावत, प्रआर नारायण सिह, प्रआर ईश्वरसिह, आर रवि चंदेल, आर अभिषेक पाठक, आर रोशन राठौर, आर नरेन्द्र हाड़ा, आर अतुल दुबे, आर देवेंद्र डोडिया, म.आर अंगुरबाला, सायबर सेल रतलाम मनमोहन शर्मा, (प्रभारी सायबर सेल), प्रआर. लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर. विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया, आर राहुल पाटीदार, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक दिनेश राठी (फिंगरप्रिंट, उनि विजय बामनिया, उनि जितेन्द्र कनेश, उनि अनुराग यादव, प्रआर मुकेश चैहान, मप्रआर सीमा दायमा, आर अनिल सोलंकी, आर रितेश यादव, आर राहुल मारु, आर धीरेन्द्र गोखले, आर लोकेन्द्र सोनी, आर अभय चौहान, आर देवेन्द्र, आर समरथ डुडवे, आर शक्ति सिंह (डॉग स्क्वॉड), आर पारस चावला, आर प्रकाश भास्कर चालक धर्मेन्द्र यादव मआर प्रतिभा परिहार की प्रकरण में सराहनीय भूमिका रही।
