खिलौना पिस्टल से वकील और पार्षद पति को लूटा, रतलाम से धराए बदमाश

रतलाम
जिला मुख्यालय से लगभग 12
किमी दूर स्थित शीतल तीर्थ के आसपास स्थित एक होटल पर भोजन कर रहे एक वकील और सैलाना के पार्षद पति को बीति रात चार बदमाशों ने बच्चों की खिलौला बंदूक की धमक दिखा कर लूट लिया। मामले की जानकारी नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला उर्फ लक्की को मिली तो उन्होने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की तत्परता से लूट करने वाले चारों बदमाशों को रतलाम के 80 फीट रोड़ से हिरासत में ले लिया गया है।
नकली पिस्टल से अपने रुपए और मोबाईल गंवा चूके वकील और पार्षद पति ने धामनोद चौकी पर सूचना दी। पार्षद पति राजेश पाटीदार ने नगर परिषद अध्यक्ष लक्की शुक्ला को भी मोबाईल लगाया। शुक्ला ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए पुलिस से बदमाशों को हिरासत में लेने का अनुरोध किया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई तेज की और सीसीटीवी खंगालते हुए पाया कि बदमाश रतलाम के 80 फीट रोड़, अलकापुरी और स्टेशन क्षेत्र में देखे गए है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने राकेश, महेन्द्र, कपिल और अमन नामक बदमाशों को हिरासत में लिया है।
पुलिस की इस तत्परता पर नगर परिषद और बदमाशों के हाथों लूटे पीटे पीडि़तों ने पुलिस का सम्मान किया है, और नगर परिषद अध्यक्ष की तत्परता को भी सलाम किया है।
