क्राइम

मान गए उस्ताद: अपना क्यू आर कोड लगा कर पेंट्रोल पंप कर्मचारी ने अपने खाते में डलवा लिए 58 लाख

मान गए उस्ताद: अपना क्यू आर कोड लगा कर पेंट्रोल पंप कर्मचारी ने अपने खाते में डलवा लिए 58 लाख

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने शातिर दिमाग का इस्तमाल करते हुए पंप पर लगा क्यू आर कोड हटाकर अपना क्यू आर कोड लगा लिया और पंप संचालक को एक-दो नही पूरे 58 लाख रुपए से नीचे दे दिया। कर्मचारी ने यह कारनामा दो चार माह नही पूरे दो साल तक किया। जब मालिक को हिसाब में गड़बढ़ी लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी, तब कही जाकर कर्मचारी की यह ठगी पकड़ में आई।
मामला कर्नाटक में मैंगलोर जिले के बंगराकुलुर में एक पेट्रोल पंप से जुड़ा हुआ है। जहां काम करने वाले कर्मचारी मोहनदास पंप पर सुपरवाईजर का काम करता था। इसने पंप पर लगे क्यू आर कोड को हटा कर अपना क्यू आर कोड लगा दिया। इसके ऐसा करते ही पंप पर आए ग्राहकों की राशि पंप मालिक की बजाय इसके खाते में आने लगी। मोहनदास ने इस तरकीब का इस्तमाल 10 मार्च 2020 से शुरु किया था और लगातार अपने खाते में आई राशि का इस्तमाल शान से कर रहा था। मोहनदास सुपरवाईजर होने के साथ ही पंप के वित्तीय और बैंकों का कामकाज भी देखता था। ऐसे में इसने क्यू आर कोड की अदला-बदली कर दी।
इधर जब पेट्रोल पंप मालिक को राशि में हेरफेर नजर आया तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि क्यू आर कोड की अदला बदली से 58 लाख रुपए का हेरफेर हुआ है। शुरुवाती पूछताछ में तो मोहनदास मामले को टालता रहा, मगर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट पड़ा और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप के मैनेजर संतोष मैथ्यू ने शिकायत दर्ज कराई है. मैंगलोर के साइबर क्राइम एंड इकोनॉमिक स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button