लिव इन रिलेशनशिप: दूल्हे को दाढ़ी बनाने भेज कर दूल्हन हुई फरार

रतलाम। बालिंग को संरक्षण देने के नाम पर लिव इन रिलेशनशिप का धंधा पिछले सालों से जोरों पर चल रहा है। सभी प्रकार के बैरोजगार और ग्राहक के अभाव से जूझ रहे कुछ वकील लिव इन रिलेशनशिप के नाम पर खूब चांदी कांट रहे है। इनके इस धंधे में कई बर्बाद हो चुके है, हो रहे है और हजारों और होने वाले होगे? रतलाम के दिनदयाल नगर क्षेत्र का युवक इसी धंधे का शिकार हुआ और इसने जिसे पत्नी के तरह साथ रखने का संरक्षण दिया वही दुल्हन अपनी पति को शेविंग कराने हेयर सेलून में भेज कर फरार हो गई। मामला कलेक्टर और एसपी तक पहुचा है। पुलिस अब रतलामी दलाल हरीश बैरागी सहित इसके गिरोह के सदस्य और वकील की तलाश कर रही है।
शहर के दिनदयाल नगर में रहने वाला 37 वर्षीय युवक राजेश सिरोठा
सिलावटी का काम करता है। इसका विवाह नही हो रहा था इसी बीच इनके परिचित ठेकेदार ने ओमप्रकाश ने बताया कि इनके लडक़े की शादी प्रतापनगर में रहने वाले हरीश बैरागी ने करवाई है।
ओमप्रकाश जी प्रजापत ने प्रतापनगर में रहने वाले हरीश बैरागी से फोन पर बात की और उन्हे बाजना बस स्टेण्ड पर बात करने के लिए बुलाया तो हरीश बैरागी ने मुझे आश्वासन दिया कि कोई लडकी के परिवार वाले मिलेगे तो मैं बात करके आपको बताउगा तथा यह भी बोला था कि दो लाख रूपये का खर्चा लगेगा। रतलामी के प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाले हरीश बैरागी ने मोबाईल पर युवती के फोटो मंगाए, राजेश और इसके परिवार को दिखाए और इस बात के लिए राजी कर लिया कि युवती शरीफजादी है और अगर राजेश इसे साथ रखेगा तो इसकी जीवन सुखमय हो जाएगा।
हरीश, ओमप्रकाश आदि से चर्चा के बाद गत 17 अक्टूबर 2024 को हरीश बैरागी ने पप्पू भाई भोपाल वाले को लडकी के साथ रतलाम बुलाया तो पप्पू भाई के साथ एक आदमी जिसका नाम अर्जुन है जो कि अपने आप को लडकी का भाई बताता है वह साथ था व एक औरत जो कि अर्जुन की पत्नी बताई गई थी जो कि लडकी की भाभी बताई गई वह भी साथ थी मगर उसका नाम नही बताया गया। हरीश बैरागी एवं पप्पू भाई भोपाल वालो ने बोला कि डेढ लाख रूपये लडकी एवं उसके भाई को देने पड़ेगे तथा हरीश बैरागी ने बोला कि 21,000 रूपये रिश्ता कराने के आप देना। जिस पर मैने हॉ कर दी ।
राजेश के अनुसार लडकी शांतिबाई के दलालों ने रतलाम कोर्ट में वकीलज्वाला सिंह चौहान से मिलवाया तथा उसने 2700 रूपये लिखापढ़ी के लिए जो कि मैने फोन पे से उसके मोबाइल पर ट्रांंस्फर किए वकील नेे कहा कि मै लिखापढ़ी और नौटरी सब करवा दूंगा वहां पर शांति बाई की लिखापढ़ी हुई जिसमे उसने अपना आधारकार्ड भी दिया जिसमे शांतिबाई द्वारा पंकज सिंह निवासी ग्राम होलीपूरा तहसील बुदनी होलीपूरा सीहोर का पता लिखा था ने अपने हस्ताक्षर किये साथ ही आए अर्जुन ने भी लिखापडी पर दस्तखत किए शांतिबाई और अर्जुन का आधार कार्ड लिखापड़ी के साथ ही ज्वाला सिंह ने अपने पास ही रख लिया था और कहा था कि दो चार दिन में तुम्हे नौटरी करके दे दूंगा।
राजेश ने बताया कि कोर्ट में लिखापढ़ी के बाद शांतिबाई मेरे साथ धर्मपत्नी के रूप में 1 नवम्बर तक साथ मे ही रही दिवाली का त्यौहार भी हमने साथ मे मनाया उसके बाद शांतिबाई ने कहा कि भाईदूज है तो भोपाल जाकर भाई से मिलकर आते है सुबह जाएगे और शाम को वापस आ जाएगे जिस पर मै शांतिबाई के साथ 1 नवम्बर की रात को 12.30 बजे वाली ट्रेन जो कि सोमनाथ जबलपुर से तत्काल का रिजर्वेशन का टिकिट करवाया जो कि एस 4 में 17 और 18 नबर था और शांतिबाई के साथ भोपाल गया।
राजेश के अनुसार दूसरे दिन ट्रेन सुबह 5.45 पर भोपाल पहुंची वहा पर हम दोनो ने चाय पी तथा स्टेशन के पास में जाकर खडे हो गए तो शांतिबाई ने कहा कि मेरे भाई का मकान दूर है 20-25 किमी है तो आने में टाइम लगेगा तो आप शेविंग करवा लो हम लोग शेविंग की दुकान के बाहर ही खडे थे जो कि सुबह 7. 30 के समय की बात है मैं शेंविग के लिए दुकान के अंदर गया तब शांतिबाई दुकान के बाहर खडी थी 20 मिनट के बाद जब मैं शेविंग कराकर दुकान से बाहर निकला तो देखा तो शांतिबाई दुकान के बाहर नही थी उसके साथ बैग भी था जिसमे उसके कपडे मेरे कपडे भी थे मैने आसपास वालो से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई बडे बाल वाला युवक के साथ वो गई है। मैने आसपास खूब तलाश करी किंतु वह नही मिली। मैने शांतिबाई के मोबाइल पर कॉल किया जो सिम और फोन मैने स्वयं ही उसे दिलाया था तो उसका मोबाइल बंद आया तब मैने उसके कथित भाई अर्जुन के मोबाइल पर कॉल किया तो उसने बोला कि मै स्टेशन आ रहा हूँ तुम चिंता मत करों किंतु अर्जुन नही आए तो मैने हनुमानगंज थाने पर जाकर शांतिबाई के गायब होने की शिकायत की है।
राजेश ने कलेक्टर और एसपी को शिकायत कर अवगत कराया है कि शांतिबाई, अर्जुन पप्पू भाई भोपाल वाले रतलाम के हरीश बैरागी, तथा कथित एडवोकेट ज्वालासिंह चौहान ने मिलकर शादी की आड में रूपये ऐठकर मेरे साथ धोखाधडी की है इनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।


